आगरा.ब्यूरो आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के पास के पास कोई वाहन नहीं हैं। वे पैदल चलते हैं या फिर किसी से वाहन मांगते हैं। वहीं आगरा दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय, एत्मादपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ। धर्मपाल ङ्क्षसह, कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र ङ्क्षसह की संपत्तियों में बढ़ोतरी हुई है।

योगेन्द्र उपाध्याय
योगेंद्र उपाध्याय आगरा दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी हैं। इनकी उम्र 66 साल है। एमए, एमएलबी की है। खुद के पास दो लाख रुपए, पत्नी के पास एक लाख रुपए हैैं। दो-दो लाख रुपए की एलआईसी खुद और पत्नी के नाम पर हैं। खुद के पास 460 ग्राम सोने के गहने 23 लाख रुपए और 500 ग्राम सोना पत्नी के पास हैं। इनकी कीमत 25 लाख रुपए है। पैतृक संपत्ति सहित अन्य 50 लाख रुपए हैैं। बाजार में इसकी कीमत तीन करोड़ रुपए है। रकाबगंज थाना, राजा की मंडी पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज है।

पुरुषोत्तम खंडेलवाल
पुरुषोत्तम खंडेलवाल आगरा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी हैं। इनकी उम्र 60 वर्ष है। ये हाईस्कूल पास हैं। स्वयं के पास 40 हजार, पत्नी रागिनी के पास 35 हजार रुपए हैं। बैंक आफ इंडिया में 18.40 लाख रुपए खुद, 2.60 लाख रुपए पत्नी के नाम जमा हैं। खुद के पास 150 ग्राम सोना और पत्नी के पास 300 ग्राम सोना है।

डा। धर्मपाल ङ्क्षसह, भाजपा एत्मादपुर विधानसभा
उम्र 58 साल और शिक्षा पीएचडी है। खुद के पास चार एकड़ जमीन है। एक पिस्टल और एक राइफल है। जमीन की कुल कीमत 6.68 करोड़ रुपए है। नकदी खुद के पास ढाई लाख और पत्नी के पास 1.20 लाख रुपए है। पालिसी खुद के नाम 2.41 लाख रुपए की है। एक पजेरो और एक होंडा सिटी है। खुद के पास 50 ग्राम सोना पत्नी के पास 250 ग्राम सोना है।

उपेंद्र ङ्क्षसह, कांग्रेस आगरा ग्रामीण विधानसभा
उम्र 51 साल और शिक्षा परास्नातक है। खुद के पास 80 हजार रुपए और पत्नी के पास 1.20 लाख रुपए हैं। जमीन 0.36 हेक्टेअर है। एक रिवाल्वर है।