शोर मचाने पर धमकी देकर भागा

 

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी के साहस ने उसकी दामन को तार-तार होने से बचा लिया। मनचला युवक घर में उसे अकेला पाकर घुस गया। लेकिन किशोरी के साहस को देख कर उसके होश उड़ गए। किशोरी के परिजनों ने मामले में थाने में मुकदमा पंजकृत कराया है।

 

माता-पिता गए थे बाहर

जगदीशपुरा एरिया निवासी 17 वर्षीय किशोरी सोमवार की शाम घर में अकेली थी। माता-पिता बाहर काम करने गए थे। उस दौरान दूसरी गली में रहने वाला युवक उसे मकान में अकेला पाकर घुस आया। उस दौरान किशोरी की छोटी बहन घर में थी। युवक उसे देख कर लौट गया। आधे घंटे बाद फिर से मकान में आया। उस दौरान छोटी बहन वहां नहीं थी।

 

किशोरी ने दिखाया साहस

युवक ने पहले उससे किसी स्थान का पता पूछा। युवक ने बदनियति से किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने जब देखा कि युवक उसके साथ बुरा काम करना चाहता है तो उसने साहस दिखाया। वह उससे भिड़ गई। युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। किशोरी ने भी हिम्मत नहीं हारी और उसका सामना करती रही।

 

शोर मचाने पर भाग निकला

पांच मिनट तक किशोरी उससे उलझती रही। बाद में उसने शोर मचा दिया। शोर सुन आस पास के लोग जमा हो गए। लोगों को जुटता देख शोहदा वहां से भाग निकला। शाम को जब माता-पिता घर लौटे तो किशोरी ने आप बीती सुनाई। किशोरी के शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने मामले में थाने में युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है।