AGRA। ताजगंज स्थित शमशानघाट पर ट्यूजडे को कई घंटे तक हंगामा चला। पुलिस पहुंचने के बाद ही मामला समाप्त हो सका। मामले के अनुसार, पश्चिमपुरी के रहने वाले युवक ने एक साल पहले अपनी मर्जी से मैरिज कर ली थी। जिसकी वजह से वह घर से अलग किराए पर रहने लगा था। करंट से मौत होने पर लड़के पेरेंट्स नहीं पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव को ताजगंज स्थित शमशान घाट पहुंचे। लेकिन, इसी दौरान किसी ने मृतक के ससुरालीजनों को समझाया कि ऐसे अगर आप अंतिम संस्कार कर देंगे तो आपकी लड़की को सम्पत्ति में से हिस्सा नहीं मिलेगा। फिर क्या था, मामले ने तूल पकड़ लिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। दोपहर एक बजे से चला हंगामा पुलिस और फैमिली मेम्बर्स के पहुंचने के बाद ही शांत हो सका। तब जाकर कहीं अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।