- गांव गढ़ी नवलिया में चुनावी रंजिश में हुई वारदात, महिला समेत दो घायल

आगरा: ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया में रविवार शाम हुई ताबड़तोड़ फाय¨रग में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के जिलाध्यक्ष गोली लगने से घायल हो गए। महिला समेत दो अन्य को भी छर्रे लगे हैं। घायलों को शहीद नगर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है।

खेत से लौट रहे थे

गढ़ी नवलिया निवासी प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह के मुताबिक वह शाम करीब साढे़ छह बजे खेत से घर लौट रहे थे। घर के पास रास्ते में घात लगाए पप्पू, नरेंद्र, दीवान सिंह, प्रवीण आदि ने उन्हें घेर लिया। उन पर ताबड़तोड़ फाय¨रग शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए दौड़े, तभी पीछे से उन्हें गोली मार दी। कूल्हे में गोली लगने के बाद वह गिर पड़े। फाय¨रग में उनके परिवार की एक महिला और युवक भी घायल हुआ है।

चुनाव के चलते रंजिश

धारा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अनीता यादव जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़़ी थीं। पत्नी के खिलाफ सपा नेता राजपाल यादव ने चुनाव लड़ा था, वह उनसे रंजिश मानता है। धारा सिंह का आरोप है हमले के पीछे सपा नेता के गुट का हाथ है। ताजगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के कुछ देर बाद ही फाय¨रग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसमें हमलावर बंदूक से सामने की ओर फाय¨रग कर रहे हैं। इस दौरान कुछ महिलाएं उन लोगों को रोकने का प्रयास कर रही हैं।

धारा सिंह और गांव के ही वीरेंद्र यादव के बीच रंजिश चल रही है। हमले के पीछे उसका हाथ भी होना बताया गया है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके घरों पर दबिश दी गई पर वह हाथ नहीं आए।

बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी