- शहर के बड़े केमिस्ट व्यवसायी परिवार का मामला

- घर से सुसाइड नोट मिला, पत्नी को मारने की बात

आगरा। सोमवार रात जयपुर हाउस में एक हाईप्रोफाइल केमिस्ट परिवार की आंतरिक कलह से दो हत्याओं ने सनसनी फैला दी। पति ने सुबह पत्नी को ईंट से कुचलकर हत्या की, फिर एक सुसाइड नोट लिखा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रात को हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है कि ये हत्या है कि आत्महत्या।

काफी समय से चल रही थी घरेलू कलह

जयपुर हाउस, राममंदिर पार्क के पास सुनील राजपाल पत्नी अंशू राजपाल के साथ रहते थे। दोनों ही इंडिया केमिस्ट का संचालन करते थे। दोनों के बीच काफी समय से कलह चल रही थी, जो लगातार बढ़ती जा रही थी। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को सुबह दोनों घर पर ही थे। किसी बात को लेकर सुबह-सुबह ही विवाद हो गया। सुबह लगभग 10.30 बजे सुनील राजपाल ने पत्नी अंशू की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद सुसाइड नोट लिखा और उसमें पत्नी की हत्या की बात कबूली और समय का भी उल्लेख किया। दोपहर बाद दूसरे कमरे में जाकर खुद को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार लिया। भाई डॉ। वीके राजपाल ने सुनील की शाम को खोज-खबर की, तब दोनों की हत्याओं का खुलासा हुआ।

बेटे के फोन से लेने पहुंचे खोज खबर

सुनील राजपाल के बेटे संभव राजपाल को दिल्ली में नौकरी मिली थी। उसे पिता सुनील राजपाल ने गुडगांव में घर दिलवाया और रविवार वापस लौट आए। संभव ने सोमवार सुबह पिता का हालचाल पूछने के लिए मोबाइल लगाया, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। बार-बार फोन नहीं उठाने पर उसने ताऊ डा। वीके राजपाल को फोन लगाया और पिता के मोबाइल नहीं उठाने की जानकारी दी। इसके बाद डा। राजपाल ने घर में भाई की जानकारी के लिए भेजा। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

हत्या या आत्महत्या

सुनील राजपाल ने पत्नी की मौत के बाद सुसाइड नोट लिखा और पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल किया है। इसमें बकायदा हत्या का समय तक लिखा। इसके काफी घंटों बाद फांसी में झूले। दोनों में काफी समय से कलह चल रही थी। फिर ऐसा अचानक क्या हुआ कि सुनील ने तत्काल हत्या करनी पड़ी, फिर सुसाइड नोट लिखा। पुलिस अब पता में जुटी है कि ये हत्या है कि आत्महत्या।