अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम

धूप निकलने से दोपहर में सर्दी से मिली राहत

आगरा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से रविवार को गलन भरी सर्दी पड़ी। सुबह सर्दी में लोग ठिठुरते रहे, दोपहर में तेज धूप से गर्मी से राहत मिली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्द हवा चल रही है, सुबह सर्द से तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर तीन बजे तक तेज धूप से सर्दी से राहत मिली। अधिकतम आ‌र्द्रता 90 फीसद दर्ज किया गया। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.7 डिग्री दर्ज किया गया।

तेज धूप से मिलेगी राहत

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी सर्द हवा चलेगी। मगर, तेज धूप निकलने से सर्दी से राहत मिलेगी। आठ फरवरी तक धूप निकलेगी, इससे न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।