- कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में हुई क्रास कंट्री रेस
आगरा। कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में रविवार को इंटर हाउस क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 12 तक के 300 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक सलमान ताज ने हरी झंडी दिखाकर किया। रेस एडीए ब्रांच ऑफिस, फतेहाबाद सौ फुटा रोड से शुरू हुई।
रेस के रिजल्ट
बालिका वर्ग में चार किमी की रेस में प्रथम स्थान पर प्रियंका यादव रहीं। उन्होंने 15.52 मिनट में रेस पूरी की। दूसरे स्थान पर किरशन सिंह, तीसरे स्थान पर दीक्षा रहीं। बालक वर्ग में छह किमी में प्रथम स्थान हर्षित यादव को मिला। उन्होंने 22.17 मिनट में दौड़ पूरी की। दूसरे स्थान पर यशपाल यादव और तीसरे स्थान पर शिव कुमार रहे।
सिविल सेवा में आएं
मुख्य अतिथि ने विजयी स्टूडेंट्स को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहना चाहिए। उन्होंने स्टूडेंट्स को सिविल सेवाओं में आने के लिए भी प्रेरित किया।