आगरा: ताजनगरी में मेट्रो निर्माण का काम तेज रतार के साथ किया जा रहा है। यूपी मेट्रो ने महज सात महीने में 50 पीयर्स का निर्माण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही अब तक 533 पाइल एवं 97 पाइलकैप का निर्माण किया जा चुका है। वहीं, बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में अबतक 10 डबल टी गर्डर एवं 14 पीयर कैप बनकर तैयार हो गए हैं। यूपीएमआरसी के प्रबंघ निदेशक कुमार केशव ने इस उपलधि के लिए आगरा मेट्रो टीम की सराहना की है।

तेज रतार के साथ निर्माण कार्य

बता दें कि ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन में तेज रतार के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच प्रायोरिटी कॉरिडोर में अब तक 533 पाइल, 97 पाइलकैप और 50 पीयर्स (पिलर) का निर्माण पूरा कर लिया है। प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में कुल तीन स्टेशनों (ताज ईस्ट गेट- बसई- फतेहाबाद रोड) का निर्माण किया जाना है, जिसमें से ताज ईस्ट गेट एवं बसई स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। आगरा मेट्रो के पहले स्टेशन ताज ईस्ट गेट के सभी पीयर (पिलर) बनकर तैयार हो गए हैं, जल्द ही इस स्टेशन की दोनों साइड पर हॉरिजोंटल बीम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इतना होना है काम

गौरतलब है कि ताजनगरी आगरा में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 किमी लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे।