-जिला प्रशासन ने जारी किया है हॉस्पिटल में बेड ट्रैक करने का ऑनलाइन लाइव पोर्टल

- द्धह्लह्लश्च://ह्वश्चद्गद्दश्र1.द्बठ्ठ/ष्श्रह्मश्रठ्ठड्डढ्डद्गस्त्रह्य/द्बठ्ठस्त्रद्ग3.ड्डह्यश्च3 पर क्लिक कर मिल सकती है जानकारी

आगरा। जिला प्रशासन ने आगरा में कोरोनावायरस के लिए बेड को तरसते लोगों के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है। इस पर क्लिक करके जनपद के सभी कोविड बेड की अवेलिबिलिटी के बारे में पता चल सकता है। लेकिन यहां पर दिए गए हॉस्पिटल्स के नंबर्स पर लोगों को रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। ऐसी शिकायतों के बाद दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने इसका जायजा लिया।

फोन मिलाया पर नहीं मिली कॉल

दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट टीम ने पोर्टल पर दिख रहे हॉस्पिटल की लिस्ट में उन हॉस्पिटल को चिन्हित किया। जिनमें बेड अवेलेबल थे। इन पर कॉल भी मिलाया गया। लेकिन कहीं पर फोन नहीं उठा तो कहीं पर फोन स्विच ऑफ था। ऐसे में यदि किसी मरीज को एडमिट करना हो तो कैसे कंफर्म होगा कि हॉस्पिटल में बेड अवेलेबल है या नहीं, क्योंकि पोर्टल पर कुछ घंटो पहले की हॉस्पिटल की स्थिति दर्ज होती है। इस स्थिति में भी मरीज को परेशान होना पड़ सकता है और इलाज में देरी उसकी जान पर बन सकती हैं।

शाम सात बजे

ऑक्सीजन सपोर्ट बेड के लिए दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने बेड पोर्टल पर देखा। यहां पर विम्स हॉस्पिटल में बेड विद ऑक्सीजन सपोर्ट दिखा रहा था। पोर्टल पर दिए गए हॉस्पिटल के नंबर 8454893903 पर कॉल किया तो नंबर ही स्विच ऑफ था।

शाम 7.10 बजे

इसके बाद ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए ही पोर्टल पर रामतेज हॉस्पिटल में बेड की अवेलिबिलिटी शो हो रही थी। पोर्टल पर दिए गए नंबर 9837023595 पर कॉल किया। लेकिन नंबर नॉट अवेलेबल बता रहा था।

शाम 7.15 बजे

अमित जग्गी मेमोरियल हॉस्पिटल में भी बेड की अवेलिबिलिटी दिख रही थी। इसके बाद टीम ने यहां दिए गए नंबर 9837067747 पर कॉल किया। लेकिन यहां पर किसी ने फोन नहीं पिक किया। कई बार कॉल किया लेकिन कॉल पिक नहीं हुई।

शाम 7.20 बजे

जब तीन हॉस्पिटल में कॉल नहीं लगा तो चौथे हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की बेड अवेलिबिलिटी ढूढ़ी। अब लिस्ट में गोयल सिटी हॉस्पिटल में बेड की अवेलेबिलिटी थी। यहां पर दिए गए नंबर 9068334061 पर कॉल किया। लेकिन यह नंबर ही उपलब्ध नहीं बताया जा रहा था।

शाम 7.30. बजे

इसके बाद टीम ने पोर्टल पर और ऑक्सीजन बेड वाले हॉस्पिटल में अवेलिबिलिटी तलाशने लगी। अब रश्मि मेडिकेयर में पोर्टल पर दिए गए नंबर 6395261077 पर कॉल किया। इस नंबर पर कॉल तो लगी। लेकिन किसी ने इसे उठाया नहीं। कई बार फोन किया लेकिन किसी ने उठाया नहीं।

शाम 7.45 बजे

सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में हाई फ्लो ऑक्सीजन बेड के लिए टीम ने पोर्टल पर दिए गए नंबर 8791173357 पर कॉल किया। लेकिन इस नंबर पर भी किसी ने आंसर नहीं किया।

हॉस्पिटल्स ने कंट्रोल रूम का नंबर सेव कर लिया है। यदि हॉस्पिटल से डायरेक्ट मरीज का संपर्क नहीं हो पा रहा है तो आप कंट्रोल रूम में 0562-2551601 पर कॉल करके बेड के लिए बोल सकते हैं। इसके बाद उस हॉस्पिटल से संपर्क करके हम मरीज को हॉस्पिटल दिला देंगे।

मुनीश राज स्वरूप, प्रभारी कोविड कमांड सेंटर