- फरवरी में केस आए सबसे कम

- पेशेंट्स के मिलने की दर भी हुई कम

- अभी भी बरतनी होगी सावधानी

आगरा। कोरोनावायरस को आगरा में एक साल हो गया है। फरवरी 2020 के आखिरी सप्ताह में ही कोरोना का पहला संभावित पेशेंट मिला था। दो मार्च को उसकी रिपोर्ट आ गई थी। इस एक साल में ताजनगरी ने कोरोना के भयावह रूप से लेकर कोरोना को कंट्रोल करने की स्थिति को देखा है। एक वक्त पर आगरा की तुलना वुहान से होने लगी थी। लेकिन, अब एक साल में कोरोना को शहर में काफी हद तक कंट्रोल कर लिया गया है। लेकिन, एक्सप‌र्ट्स का मानना है कि अभी भी लोगों को कोरोना के प्रति सचेत रहना होगा।

पहले दिन से ही दिखाई मुस्तैदी

पहला कोरोना का केस सामने आने के बाद से ही आगरा का प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए। लेकिन कोरोनावायरस लगातार बढ़ता ही चला गया। इस दौरान लॉकडाउन भी लगाया गया। अप्रैल में पूरे देश में लॉकडाउन लग चुका था। कोरोना को लेकर शहरवासियों में भय था। सभी अपने-अपने घरों में कैद थे। लगातार कोरोना से बचाव के बावजूद अप्रैल में 537 लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला। इसके बाद मई में 340 केस मिले। जून में 338 केस मिले, लेकिन जून में सबसे ज्यादा पेशेंट्स की जान गई। लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना के केस बढ़ने लगे। जुलाई में 577 केस मिले। अगस्त में 1097 लोगों में कोरोना मिला। सितंबर में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर आगरा पर पड़ा। सितंबर के महीने में रिकॉर्ड 2859 केस मिले। अक्टूबर में 1473 पेशेंट्स में कोरोना का संक्रमण मिला। नवंबर में 1998 केस मिले। ऐसा माना जा रहा था कि सíदयों में कोरोना अपना असर और ज्यादा दिखाएगा। केस बढ़ेंगे लेकिन दिसंबर के बाद कोरोना के केस कम होना शुरू हो गए। दिसंबर के महीने में 1005 कोरोना के केस मिले। इसके जनवरी में ये संख्या मात्र 248 हो गई। फरवरी में तो आगरा की टीम ने कोरोना पर विजय प्राप्त कर ली। फरवरी में मात्र 54 पेशेंट्स में ही कोरोना की पुष्टि हुई है।

वर्जन

आगरा में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। अब पब्लिक को इसे पूरी तरह खत्म करने में सहयोग करना होगा। लेकिन कोरोनावायरस के प्रति लोग लापरवाह हो रहे हैं। ये चिंताजनक है, इससे कोरोना के केसों में बढ़ोत्तरी होगी।

- डॉ। आरसी पांडेय, सीएमओ

हर महीने मिले कोरोना के पेशेंट्स

मार्च 12

अप्रैल 537

मई 340

जून 338

जुलाई 577

अगस्त 1097

सितंबर 2859

अक्टूबर 1473

नवंबर 1998

दिसंबर 1005

जनवरी 248

फरवरी 54

आगरा में कोरोना की वर्तमान स्थिति

एक्टिव केस-20

कुल केस- 10538

स्वस्थ हुए- 10344

कुल मौत- 174

सैंपलिंग- 548012