आगरा. आगरा की नौ विधानसभा सीटों में सात सीटों पर आपराधिक छवि के प्रत्याशी दावेदार हैं। इनमें दो सीटों पर जिसमें फतेहाबाद और आगरा कैंट के प्रत्याशी इससे अछूते हैं। इनमें से किसी एक पर एनसीआर दर्ज हैं। इसमें 18 प्रत्याशी सपा रालोद गठबंधन, बसपा, आप, कांग्रेस और भाजपा भी शामिल हैं। भाजपा के चार प्रत्याशी हैं। 7 प्रत्याशी अन्य दलों से हैं।

इन पर दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे
एत्मादपुर से बसपा के प्रबल प्रताप सिंह, भाजपा डॉ। धर्मपाल खेरागढ़ से रामनाथ सिकरवार कांग्रेस से, बाह से मनोज दीक्षित, मधुसूदन शर्मा सपा, दक्षिण से भाजपा के योगेन्द्र उपाध्याय, अनुज कांग्रेस, आगरा ग्रामीण से कांग्रेस से उपेन्द्र सिंह, रालोद से महेश, फतेहपुरसीकरी से चौ। बाबूलाल भाजपा से ब्रजेश चाहर रालोद, आगरा उत्तर से ज्ञानेन्द्र सपा से, विनोद बंसल कांग्रेस प्रत्याशी पर मुकदमे दर्ज हैं।

वर्ष 2017 में 15 प्रत्याशियों पर दर्ज थे 36 मामले
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में आगरा के नौ विधानसभा क्षेत्र मं 15 प्रत्याशियों पर 36 मामले दर्ज थे। इसमें आगरा उत्तर निर्दलीय आगरा कैंट, भाजपा, आगरा ्रगामीण रालोद, खेरागढ़, चार प्रत्याशी दक्षिण सीट पर भाजपा व अन्य राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा एत्मादपुर, बाह के प्रत्याशी भी शामिल हैं। इसमें फतेहपुरसीकरी सीट पर कोई आपराधिक छवि का प्रत्याशी नहीं था।

27 जनवरी को होगी नाम वापसी
27 जनवरी को नौ विधानसभाओं पर नाम वापसी होगी। इसके बाद दोपहर में निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा। अभी तक चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगा रखी है। इसके चलते प्रत्याशी डिजिटल प्रचार कर रहे हैं।

जातीय समीकरणों पर चुनाव जीतने की कोशिश में पार्टियां
राजनैतिक पार्टियां जातीय समीकरणों के आधार पर चुनाव जीतने की कोशिश में हैं, यही कारण है कि सभी राजनैतिक दलों क्षेत्रों में अपने ऐसे प्रत्याशी उतारे हैं जो चुनाव जाति के नाम पर चुनाव जीत सकें। भाजपा, बसपा और कांगे्रस समेत अन्य पार्टियों ने जाति और धर्म के आधार पर वोट बांटने का प्रयास किया है ताकि जीत उनके पाले में आ जाए।

कुल 114 उम्मीदवार मैदान में
- कुल पर्चे हुए खारिज- 19
मान्यता प्राप्त दलों में महिलाएं- 6
मान्यता प्राप्त दलों में पुरुष- 30
मान्यता प्राप्त दलों में कुल उम्मीदवार- 36
रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के कुल उम्मीदवार
- कुल महिला- 2
- कुल पुरुष- 33
- थर्ड जेंडर-1