आगरा(ब्यूरो)। ताजगंज क्षेत्र के तोरा चौकी क्षेत्र के रहने वाले परिवार का गांव के ही अन्य परिवार से जमीन को लेकर विवाद है। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के दो युवकों ने मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म किया। इसके बाद क्रूरता की। किशोर घर आया तो उसे पेट में दर्द की शिकायत हुई। कई जगह दिखाने पर राहत नहीं मिली तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अल्ट्रासाउंड कराने पर चिकित्सकों ने अंदर नुकीली वस्तु देख ऑपरेशन किया और नुकीली वस्तु बाहर निकाली।

मानसिक रूप से कमजोर है किशोर
थाना ताजगंज क्षेत्र के तोरा चौकी में की शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनका 16 साल का बेटा है। वो मानसिक रूप से कमजोर हैं। उनकी परिवार के गांव के ही एक परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 5 फरवरी को बेटा शाम को खेलने गया था। लेकिन कुछ देर बाद लौटा तो वह काफी था, पूछा तो वह दर्द के कारण कुछ बोल नहीं पाया। परिजनों ने बच्चे के चोट के निशान भी देखे। कुछ समय बाद बच्चे की तबीयत और अधिक खराब हो गई। कई जगह दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला। डॉक्टर्स के परामर्श पर उसका उल्ट्रासाउंड कराया तो पेट में कुछ नुकीली वस्तु दिखाई दी। ऑपरेशन के बाद उसे निकाला गया।

प्राइवेट पार्ट में डाला पेन, ऑपरेशन कर निकाला
गांव की रंजिश में एक मंद बुद्धि बच्चे के साथ कुकर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में पेन डाल दिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों को बच्चे के साथ कुछ गलत होने का आभास हुआ तो धीरे-धीरे मामला खुलता चला गया। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि बच्चे के पेट में पेन है। ऑपरेशन के बाद पेन को बाहर निकाला गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे ने ऑपरेशन के बाद सारी हरकत परिजनों को बताई कि उसके साथ गंदी हरकत भी की गई। उसने हरकत करने वालों के नाम भी बताए।

यह है लैंगिंग अपराध
पीडि़त परिवार की शिकायत पर बालकों के लैंङ्क्षगग अपराध संरक्षण और कुकर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। परिजनों ने बताया है कि उन पर आरोपी पहले भी हमला कर चुके हैं.जमीन का केस वापस लेने के लिए दबाव बनाते हैं।
सूरज राय,डीसीपी सिटी