पत्नी की मौत के एक माह बाद कोरोबारी ने उठाया आत्मघाती कदम

आगरा: पत्नी की मृत्यु के एक माह बाद जूता व्यापारी ने बुधवार सुबह घर पर गोली मार कर जान दे दी। उसने रिटायर्ड दारोगा पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी। खुदकुशी के पीछे परिजन मानसिक तनाव बता रहे हैं।

लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग बाग स्थित दयानंद नगर निवासी लवकेश (27 वर्षीय) के पिता रामकुमार यादव सेवानिवृत्त दारोगा हैं। बुधवार सुबह 10 बजे लवकेश ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सीने में गोली मारकर घर में बरामदे में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुन परिजन बरामदे की ओर भागे। वहां लवकुश खून से लथपथ पड़ा था। पास में ही 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। परिजन ने पुलिस को बताया कि लवकेश व्यायाम शिक्षक था। पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद उसने जूतों की दुकान खोल ली।

---

लवकेश के परिजनों का कहना था कि पत्नी की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में चल रहे थे। इसके चलते खुदकशी कर ली।

-भूपेंद्र बालियान, इंस्पेक्टर, थाना न्यू आगरा

--

पत्‍‌नी की हुई थी जलकर मौत

लवकेश की शादी 15 दिसंबर 2020 को छिबरामऊ निवासी नीरज से हुई थी। 12 अप्रैल 2021 की रात को लवकुश पत्नी नीरज के साथ अपनी ससुराल से कार में लौट रहे थे। फिरोजाबाद क्षेत्र में हाईवे पर रात 10:30 बजे उनकी कार में किसी वाहन की टक्कर हो गई। इससे कार में आग लगी। सेंट्रल लाक नहीं खुलने से लवकेश और नीरज कार में फंस गए। लवकेश किसी तरह बाहर आ गया था, लेकिन नीरज ¨जदा जल गई। लवकेश का चेहरा और हाथ झुलस गए थे। वो कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। पत्नी के मायके वालों ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वह तीन भाइयों में मंझले थे।