हत्या के बाद शव जंगल में फंकने की आशंका

पुलिस ने किए मृतक की शिनात के प्रयास

आगरा: सिकंदरा के रुनकता इलाके के जंगल में रविवार को एक शव पड़ा मिला। जानकारी कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की शिनात के प्रयास किए गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मरने वाले की उम्र करीब पचास वर्ष के आसपास होगी। मृतक कत्थई पैंट और सफेद शर्ट पहने है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं।

शौच को गए लोगों ने दी पुलिस को सूचना

घटना सिकंदरा के रुनकता इलाके में स्थित कब्रिस्तान से लगे जंगल का है। रविवार की सुबह करीब सात बजे कुछ ग्रामीण वहां जंगल की ओर शौच के लिए गए थे। वहां घनी झाडि़यों के बीच से आती तेज दुर्गंध की ओर उनका ध्यान गया। ग्रामीण झाडि़यों की ओर गए तो वहां शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मरने वाली की उम्र करीब पचास वर्ष की होगी।

उसने कत्थई रंग की पैंट और सफेद रंग शर्ट पहने है। शव के नीचे कपड़ा था।

मृतक की शिनात के किए जा रहे प्रयास

घटनास्थल के आसपास ऐसा कुछ नहीं मिला, इससे यह जाहिर होता कि उसके साथ कोई और भी था। इससे सवाल उठता है कि वह अकेला यहां पर क्या करना आया था। मृतक के एक पैर में जूता नहीं था। उसके कपड़ों की तलाशी में भी पुलिस को ऐसा कोई कागज, रुपये या आईडी नहीं मिली, जिससे कि उसकी शिनात हो सकती।

हत्या के बाद जंगल में शव फेंकने की आशंका

घटनास्थल की परिस्थितियां उसकी हत्या करके लाश को यहां फेंकने की ओर इशारा कर रही हैं। इंस्पेक्टर सिकंदरा कमलेश सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका गया है। मृतक की शिनात के प्रयास किए जा रहे हैं। थानों में मिसिंग की जानकारी भी ली जा रही है।

बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी