- बालूगंज क्षेत्र की घटना, दीपावली पर पति से हुआ था विवाद

आगरा: दीपावली पर पति से विवाद के बाद रविवार को महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रथम²ष्टया खुदकुशी का मामला मान रही है।

जगदीशपुरा की बालाजी पुरम कालोनी निवासी सेवानिवृत्त दारोगा मुनेंद्र स्वरूप की बेटी योगेश्वरी उर्फ नीतू की शादी अप्रैल 2008 में बालूगंज निवासी मनीष से हुई थी। उनकी 11 वर्ष की बेटी दिव्यांशी है। रविवार दोपहर योगेश्वरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। मुनेंद्र स्वरूप का आरोप है कि ससुरालीजन बेटी को परेशान करते थे। योगेश्वरी स्कूल में नौकरी कर अपना और दिव्यांशी का खर्च चलाती थी। बेटी को पति मनीष, सास राजेश्वरी, देवर अंशुल, नंदोई आलोक और ननद अपर्णा ने फंदे पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद घर से भाग गए। इंस्पेक्टर रकाबगंज दिनेश कुमार ने बताया कि स्वजन से पूछताछ में पता चला है कि दीपावली पर नीतू ने बेटी दिव्यांशी को पढ़ाई के लिए कहा। मगर, वह पढ़ाई नहीं कर रही थी। इस बात पर नीतू ने बेटी को डांट दिया। इतना ही नहीं पिटाई भी की.पति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। बेटी को पीटते हुए नीतू की रिकार्डिंग हो गई। मनीष ने यह फुटेज नीतू की बहन और स्कूल की साथी शिक्षिका को भेज दिया। इसको लेकर नीतू का पति से झगड़ा हो गया। आशंका है कि इससे आहत होकर उसने खुदकुशी की है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। नीतू का मोबाइल कब्जे में लिया गया है।