आगरा( ब्यूरो)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में साढ़े चार वर्ष में नए स्वरूप, विकास की नई रूपरेखा और स्वाभिमान का नया अभियान शुरू हुआ है। केंद्र सरकार में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकास की नई उड़ान भर रहा है। पूरे विश्व में सर्वाधिक युवा देश भारत है। युवाओं की सहभागिता के बिना विकास की इस उड़ान को मुकाम तक नहीं पहुंचाया जा सकता है। इसलिए युवाओं के लिए उप्र के विभिन्न शहरों में युवोत्तथान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अब जातिवाद से दूर है युवा
डॉ। भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में आयोजित युवोत्तथान कार्यक्रम से पहले मीडिया से राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि देश का युवा राजनीति के पुराने घिसे हुए फॉर्मूले जातिवाद, परिवारवाद, संप्रदायवाद में फंसने वाले नहीं हैं। वे राष्ट्रवाद और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है इसलिए वह भाजपा के साथ है। तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण पर पूछे गए सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पीएम ने इसके लिए समिति गठित की है। समिति फसलों के विविधीकरण के बारे में, जैविक खेती आदि पर ङ्क्षचतन करेगी।

प्रियंका को अब पता लगा कि लड़की हैं और लड़ सकती हैं
अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबिता फोगाट ने प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि 50 वर्ष की उम्र में आकर उनको पता चला है कि वह लड़की हैं और लड़ सकती हैं। यह सुनकर हंसी भी आती है। फोगाट ने कहा कि जनता को राम राज्य चाहिए। वह जानती है कि भाजपा के राज में ही राम राज्य है। सपा सरकार में तो गुंडों का राज था। उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम में जाऊं वहां खिलाडिय़ों की बात न हो तो सब कुछ अधूरा लगता है। युवोत्तथान कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। युवोत्तथान कार्यक्रम में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत, कार्यक्रम संयोजक राहुल दुबे, कमलकांत शर्मा, गोविंद कुशवाह, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे