कोलकाता से गुरूग्राम जा रही बस, चालक-परिचालक फरार

घायलों के मुताबिक बस की थी दोनों लाइटें खराब

फिरोजाबाद। शनिवार रात को शिकोहाबाद के एनएच-2 पर प्रताप चैराहा स्थित ओवर ब्रिज पर सवारियों से भरी डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए शिकोहाबाद स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में कुल 72 यात्री सवार थे। ये लोग कोलकाता से गुरुग्राम जा रहे थे। इनमें अधिकांश लोग मजदूर हैं।

शनिवार रात तकरीबन 12 बजे के जब यह बस शिकोहाबाद के प्रतापपुर चैराहे से ओवर ब्रिज पर चढ़ी तो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। बस यात्री गौतम ने बताया कि बस में 72 मजदूर और आठ बच्चे सवार थे। सभी लोग पश्चिमी बंगाल के 24 परगना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये लोग आपस में रिश्तेदार और ग्रामीण हैं। आíथक तंगी के चलते सभी लोग परिवार सहित मजदूरी करने के लिए गुरुग्राम जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद चालक परिचालक फरार

सवारियों ने बताया कि कि बस की लाइट खराब हो गई थी, जिससे चालक को सामने सही से दिखाई नहीं पड़ रहा था। जैसे ही बस ओवरब्रिज पर चढ़ी, तभी अचानक सामने डिवाइडर दिखाई दिए। अचानक चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। चालक-परिचालक भाग खड़े हुए। हादसे की जानकारी होते ही सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा और एसएचओ सुनील कुमार तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गौतम ने बताया कि हादसे में लगभग 20 यात्री मामूली रूप से हुए हैं। पुलिस ने सभी यात्रियों को रोडवेज से दो बसें मंगवा कर भेजने का इंतजाम किया। इसके बाद सभी मजदूर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।