अधिकतम तापमान 37 डिग्री से अधिक

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक

आगरा। दिन में तेज धूप के बाद शनिवार शाम को धूल भरी आंधी चली। वहीं, कुछ देर के लिए बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी।

सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ गई। तीन बजे के बाद धूल भरी आंधी चलने लगी, सिकंदरा, आवास विकास, दिल्ली गेट, संजय प्लेस सहित कई क्षेत्रों में 30 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। कुछ क्षेत्रों में 5 से 10 मिनट

के लिए बूंदाबांदी हुई। इससे रात को गर्मी से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.4 डिग्री रहा।