आगरा (ब्यूरो)। हर वर्ष वल्र्ड मॉन्यूमेंट वीक मनाया जाता है, लेकिन शहर में टूरिस्ट स्टे करने के भी उपाय करने होंगे। तभी वल्र्ड मॉन्यूमेंट वीक सार्थक हो पाएगा। शहर में ताजमहल के अलावा हमें अन्य मॉन्यूमेंट पर भी फोकस करना होगा। यहां भी टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए लेजर साउंड एंड लाइट शो करने के लिए अन्य बिन्दुओं पर भी फोकस करना होगा। इससे शहर में टूरिस्ट नाइट स्टे को बढ़ावा दिया जा सके। हालांकि टूरिस्ट के नाइट स्टे को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं की फाइलें तैयार की गई, लेकि न फाइलें धरातल पर आने से पहले से दम तोड़ गई। ठोस रणनीति और मजबूत इच्छाशक्ति न होने के चलते योजनाएं परवान नहीं चढ़ सकी हैं।

शहर में होंगे कई स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

शुक्रवार को ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल बंद रहेगा। मुगल शहंशाह अकबर की राजधानी रही फतेहपुर सीकरी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

19 से 25 नवंबर तक होगा आयोजन
एएसआइ द्वारा प्रतिवर्ष 19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य की पीढिय़ों के लिए सुरक्षित रखना है। विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश निश्शुल्क रहता है। अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार को ताजमहल बंद रहेगा, लेकिन अन्य स्मारकों में पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। पर्यटकों को धरोहर के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आगरा में हैं तीन विश्व धरोहर
आगरा में तीन विश्व धरोहर स्मारक हैं। इनमें ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं। यूनेस्को ने वर्ष 1983 में ताजमहल व आगरा किला और वर्ष 1987 में फतेहपुर सीकरी को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

पिछले वर्ष लागू रही थी कैङ्क्षपग
कोरोना काल में पिछले वर्ष भी विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क रहा था, लेकिन कैङ्क्षपग(निर्धारित संख्या में पर्यटकों को प्रवेश) लागू थी। ताजमहल में पांच हजार, आगरा किला में ढाई हजार और फतेहपुर सीकरी समेत अन्य सभी स्मारकों में दो हजार पर्यटकों की कैङ्क्षपग थी। कैङ्क्षपग के अनुसार स्मारकों में पर्यटकों के प्रवेश करने के बाद अन्य को प्रवेश नहीं दिया गया था।

शहर में पर्यटन कारोबार को बढ़ाने के लिए इन पर किया जाए फोकस

- आगरा में इंटरनेशनल फ्लाइट को शुरु कराया जाए।
- अभी तक आगरा से एयर रीजनल कनेक्टिविटी की सेवा अभी तक पूरी तरीके से बहाल नहीं हो सकी है।
- टूरिस्ट वीजा सर्विस को और सरल बनाया जाए।
- हालांकि ई- वीजा शुल्क को 25 डॉलर से घटाकर 10 डॉलर कर दिया है।
- शहर में बंद पड़े कई मॉन्यूमेंट को खोला जाए।
- आगरा किला में शीशमहल, मीना बाजार, शिवाजी की जेल, रतन सिंह की हवेली आदि को टूरिस्ट के लिए खोला जाए।
-बंद पड़े मॉन्यूमेंट को खोलने के लिए केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने 2019 एएसआई को निर्देश दिए थे ।
- आगरा किला, फतेहपुरसीकरी में लेजर और लाइट साउंड शो शुरु कराने के निर्देश थे। 21 जुलाई 2021 आगरा सेल्फी प्वाइंट पर लेजर एंड साउंड शो शुरु किया था। इसके बाद बंद कर दिया गया।
- नाइट बाजार शुरु करने का प्रस्ताव फाइलों से बाहर नहीं आ सका।
- आगरा में तीन देशों के पर्यटक ज्यादा आते हैं।
- इसमें चीन, फ्रेंच और जर्मनी के टूरिस्ट ज्यादा आते हैं।
- शहर में इन भाषाओं के साइन बोर्ड लगाएं जाएं, जिससे टूरिस्ट को जानकारी लेने में आसानी हो।
- केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्री ने पर्यटन सहायक कोर्स कराने के निर्देश दिए थे।
- ये ऑनलाइन कोर्स कराया जाना था, 6 महीने में दो हजार रुपए फीस देनी थी.ये शुरु नहीं हो सका।
- नाइट क्लब शुरु कराने के साथ अन्य सुविधाओं की ओर फोकस करना होगा।