- जिले में हैं कुल 15 ब्लॉक, बरौली अहीर में प्रमुख पद के लिए उत्तम सिंह और सरिता के बीच मुकाबला

- सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा मतदान, फिर होगी मतगणना

आगरा : जिले में 15 में 14 ब्लॉकों में प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए हैं। यह पहला मौका है जब इतने अधिक ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं बरौली अहीर ब्लॉक में शनिवार को सुबह 11 से तीसरे पहर तीन बजे तक मतदान होगा। यहां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उत्तम सिंह और सरिता मैदान में हैं। 130 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। रिटर्निंग अधिकारी डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि ब्लॉक परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा अन्य किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

यूं होगा मतदान

बैलेट पेपर पर प्रत्याशी उत्तम सिंह और सरिता का नाम लिखा होगा। बरौली अहीर ब्लॉक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी के नाम के आगे रोमन में 1, 2 अंक लिखेंगे। इसी आधार पर इसकी गणना की जाएगी।

यह ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए

ब्लॉक का नाम, निर्वाचित हुए

- एत्मादपुर, इति सिंह

- खंदौली, आशीष कुमार

- अकोला, र¨वद्र सिंह

- बिचपुरी, ममता दिवाकर

- फतेहपुरसीकरी, मंजू

- अछनेरा, गायत्री देवी

- खेरागढ़, अनिल कुमार

- सैंया, मंजू देवी

- जगनेर, वीरेंद्र सिंह

- शमसाबाद, गिरिजा देवी

- फतेहाबाद, प्रियंका गुर्जर

- बाह, लाल सिंह

- पिनाहट, सत्यवीर सिंह

- जैतपुरकलां, राधा देवी

12 जुलाई को शपथ लेंगी मंजू भदौरिया

जिला पंचायत में 12 जुलाई को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया शपथ लेंगी। सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। डीएम प्रभु एन सिंह द्वारा सबसे पहले मंजू भदौरिया को शपथ दिलाई जाएगी, फिर अध्यक्ष द्वारा 50 सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।