आगरा(ब्यूरो)। सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में ही लगभग 500 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। 200 करोड़ के व्यापार के साथ सराफा बाजार नंबर वन पर रहा। धनतेरस पर बूंदाबांदी होने से शाम को कस्टमर घर से कम निकले। ऐसे में बाजार अपेक्षाकृत थोड़ा हल्का रहा। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों की सबसे ज्यादा खरीद हुई। लोगों ने हॉलमार्क वाले बिस्किट और ब्रिक भी खरीदे। शाम होते-होते बाजार में लाइट वेट वाले सिक्के खत्म होने की नौबत आ गई। सबसे ज्यादा मांग चांदी के पांच से लेकर दस ग्राम व सोने में एक से दस ग्राम के सिक्कों की रही। शहर में बड़े से बड़े शोरूम और छोटी से छोटी ज्वैलरी की दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रही। अधिकांश मध्यम वर्गीय लोगों ने ब्रांडेड की जगह अपने भरोसे वाले ज्वैलर्स से खरीदारी की। वहीं लोगों ने इस बार एथनिक डिजायन को काफी पसंद किया। इसमें शिवा टेंपल नेकलस, पर्ल चोकर, मीनाकारी की डिजायन की ज्वैलरी, कुंदन के वर्क को भी लोगों ने खूब पसंद किया।

सहालग की भी हुई खरीददारी
कक्कड़ ज्वैलर्स के परम कक्कड़ बताते हैैं कि धनतेरस पर सहालग का भी असर दिखाई दिया। जिन लोगों के यहां शादियां हैं, उन्होंने भी आभूषण खरीदे। एमजी रोड स्थित ज्वैलरी शोरूम और किनारी बाजार में सराफा व्यापारियों के यहां भीड़ लगी रही। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस पर करीब 200 करोड़ का व्यापार हुआ है। आगरा सराफा एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नितेश अग्रवाल ने बताया कि बाजार में रौनक रही। सिक्कों की डिमांड सबसे ज्यादा थी। लोगों ने सहालग के चलते आभूषणों की भी खरीदारी की।

दो हजार से ज्यादा वाहन बिके
धनतेरस पर सराफा बाजार के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक रही। चार पहिया वाहनों के शहर में 20 से अधिक शोरूम हैं। सभी शोरूमों पर लोग गाडिय़ों की डिलीवरी लेने सुबह से पहुंचने लगे। डीलर्स के मुताबिक धनतेरस पर करीब 800 फोर व्हीलर की बिक्री हुई। वहीं इसी तरह दुपहिया वाहन शोरूमों पर सुबह से लेकर देर रात तक गाडिय़ां निकलती रहीं। जिन लोगों की पहले से बुकिंग थी, वो आराम से शोरूम में पहुंचे। जिनको नगद या किस्तों पर वाहन खरीदने थे वो जल्दी पहुंचे। लोन की आसान प्रक्रिया के कारण लोगों को सुविधा हुई। यही कारण है कि दुपहिया वाहनों की बिक्री अच्छी हुई। धनतेरस पर दो हजार से अधिक टू व्हीलर्स की बिक्री हुई। धनतेरस पर कुल 150 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।

खूब बिके गैजेट्स
अब इंडिया डिजिटल हो रहा है। ऐसे में धनतेरस पर खूब मोबाइल और गैजेट्स की बिके। वैसे तो ऑनलाइन ही लोगों ने इलैक्ट्रोनिक उत्पाद खरीद लिए थे। लेकिन धनतेरस के अवसर पर इलैक्ट्रोनिक शोरूमों में दिनभर भीड़ लगी रही। संजय प्लेस कंप्यूटर मार्केट, सदर बाजार, शाह मार्केट, कमला नगर, एमजी रोड, चर्च रोड, शाहगंज स्थित इलेक्ट्रोनिक शोरूम में दोपहर बाद लोगों का आना शुरू हुआ और देर रात तक भीड़ रही। सबसे ज्यादा जोर मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर रहा। इसके अलावा लोगों ने अपनी सुविधा और अन्य जरूरतों के हिसाब से माइक्रोवेव, वॉशिंग मशीन, फ्रि ज, कंप्यूटर, लैपटॉप, म्यूजिक सिस्टम के साथ अन्य प्रोडक्ट की खरीदारी की। वहीं लोगों ने स्मार्ट वॉच भी खूब खरीदे।

बाजारों में रही बर्तनों की खनक
धनतेरस पर बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में बर्तन बाजार में भी खूब खनक सुनाई दी। बर्तनों की दुकानों पर दोपहर से लेकर देर रात तक भीड़ रही। कसेरट बाजार, शाहगंज, चर्च रोड, साकेत मॉल, रामबाग, कमला नगर में बर्तनों की दुकानों पर लोगों ने घर की जरूरत के हिसाब से बर्तन खरीदे। स्टील के साथ तांबे की बर्तनों की भी खूब खरीदारी हुई। लोगों ने क्रॉकरी भी खरीदी। बर्तन कारोबारी पवन कुमार ने बताया कि धनतेरस पर अच्छी बिक्री हुई। लोगों ने हर रेंज का सामान पसंद किया।


धनतेरस पर मार्केट अच्छा रहा। इस बार सोने के साथ-साथ डायमंड की ज्वैलरी को काफी पसंद किया गया।
- परम कक्कड़, ज्वैलर्स

धनतेरस पर सुबह से ही ग्राहक आना शुरू हो गया। शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही। छोटे से लेकर बड़े आइटम तक बिके।
- जितेंद्र मिश्रा, अंजलि बर्तन भंडार

पहले से कस्टमर्स ने बुकिंग करा दी थी। धनतेरस पर डिलीवरी ली। सुबह से ही कस्टसर्म का आना शुरू हो गया था।
- मयूर बंसल, डायरेक्टर, मयूर बंसल

एवरेज बाइक से साथ में स्पोर्ट बाइक को खूब पसंद किया गया। ईजी लोन की फैसिलिटी से कस्टमर्स खुश थे।
- संदीप अग्रवाल, ओनर, बीपी सत्वा

धनतेरस पर शॉपिंग करना शुभ माना जाता है। ऐसे में कस्टमर्स का खूब फुटफॉल रहा। बारिश ने बाजार के शाम के मूमेंट को रोक दिया।
- दिलीप जैन, इलैक्ट्रोनिक कारोबारी

वॉशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप आदि की काफी बिक्री हुई। बारिश के कारण शाम को पूरी तरह से कस्टमर्स नहीं निकल पाए।
- विनीत जैन, इलैक्ट्रोनिक्स कारोबारी

सुबह से ही बाजार में रौनक रही। दोपहर होते-होते कस्टमर का फुटफॉल बढऩे लगा। शाम को भी बाजार अच्छा रहा।
- सौदान सिंह, कारोबारी

02 हजार टू व्हीलर्स बिके
800 से ज्यादा कार बिके
10 हजार से ज्यादा मोबाइल बिके
02 हजार से ज्यादा लैपटॉप बिके
02 हजार से ज्यादा स्मार्ट टीवी बिकी

200 करोड़ से ज्यादा की ज्वैलरी बिकी
200 करोड़ से ज्यादा के वाहन बिके
15 करोड़ के बर्तन बिके और किचनवेयर बिके
50 करोड़ रुपए का हुआ इलैक्ट्रॉनिक कारोबार
35 करोड़ से ज्यादा की बिकी मिठाई