आगरा(ब्यूरो)। सिकंदरा-बोदला रोड से लगी शारदा विहार कॉलोनी में प्रवेश करते ही जलभराव से जूझना होगा। इस क्षेत्र में लंबे समय से सड़क नहीं बनी है। 10 वर्ष पहले सीवर लाइन डाली गई थी, लेकिन उसमें भी गड़बड़ी की गई। नालियां चोक हैं और जलनिकासी की व्यवस्था भी नहीं है। गंदगी के ढेर और नालियों में सिल्ट होने से पानी उफन कर सड़कों पर बहता है।

जलभराव से जूझ रहे लोग

इस कालोनी से कंचन विहार, ममता विहार, दुबे विहार और राहुल नगर को जाने का रास्ता है। क्षेत्र के रहने वाले आनंद किशन ने बताया कि नगर निगम में दर्जनों बार शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। हेमंत ने बताया कि क्षेत्र में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रीय पार्षद रवि करौतिया भी प्रदर्शन करने वालों के साथ रहे। इस दौरान पूर्व पार्षद श्याम वीर ङ्क्षसह, मनोज चौहान, गोङ्क्षवद चौहान, राजकुमार और दीनदयाल ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।

मानकों को पर रख डाली जा रही सीवर लाइन
आगरा। दयालबाग क्षेत्र में जलनिगम के द्वारा डाली जा रही मानक के विपरीत सीवर लाइन के विरुद्ध क्षेत्रीय लोगों ने सांकेतिक धरना दिया। सीवर लाइन का कार्य रुकवा दिया। इस दौरान क्षेत्रीय भरत शर्मा, विशाल सक्सेना, विजय मोहन, ब्रज किशोर पाराशर, बल्देव बघेल, अनिल दीक्षित, अश्वनी शर्मा, नीरज अग्निहोत्री, संजीव गुप्ता, अनूप अग्रवाल, हरेंद्र शर्मा, हरीश चौरसिया, राजेंद्र टंडन आदि मौजूद रहे।