आगरा। सिकंदरा के रुनकता स्थित एक फैक्ट्री में वेतन को लेकर हंगामा कर रहे लोगों पर सिक्योरिटी इंचार्ज ने फायरिंग कर दी। इसमें एक श्रमिक घायल हो गया। फैक्ट्री रुनकता के गोकुलम परिसर में स्थित आरसीसी कंस्ट्रक्शन है जो कि लोहे का सामान बनाती है। इसके मालिक रवि जैन बताए जाते हैं। बताया जाता है कि वेतन न मिलने पर श्रमिक हंगामा कर रहे थे तभी सिक्योरिटी इंचार्ज मनोज दीक्षित ने वहां पहुंचकर फायरिंग कर दी। इससे एक श्रमिक मेघ श्याम निवासी गांव सनौरा थाना फरह घायल हो गया। जनकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित सिक्योरिटी इंचार्ज को हिरासत में ले लिया। घायल को सिकंदरा हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, आरोपित ने फाय¨रग की घटना से इंकार किया। उसका कहना है कि श्रमिक मेघ श्याम के हाथ में शीशा लगने से वह घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपित को जेल भेजा गया है। मुकदमे की विवेचना की जा रही है।