आगरा (ब्यूरो)। पुलिस को बताया, 'मैंने बहू को काट डाला है। उसने मुझे लात मारी थी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर के आंगन में बहू का सिर कटा शव पड़ा था। महिला का पति पुलिस में कांस्टेबल है। महिला के मायके वालों ने पति, ससुर समेत आठ ससुरालीजन के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया है।

घर के बाकी लोग गए थे चारा लाने
मलिकपुर निवासी रघुवीर ङ्क्षसह के दो बेटे थे। बड़े बेटे का निधन हो चुका है। छोटा बेटा गौरव उप्र पुलिस में आरक्षी है। वर्तमान में फर्रुखाबाद में तैनात है। गौरव की पत्नी प्रियंका दो बच्चियों के साथ गांव में रहती थी। मंगलवार सुबह प्रियंका की सास राजन देवी, विधवा जेठानी धर्मवती और ननद सोनिया खेत पर चारा लेने गईं थीं। प्रियंका, दोनों बच्चियां और ससुर रघुवीर ङ्क्षसह घर पर थे। घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब सात बजे प्रियंका घर में खाना बना रही थी। रघुवीर ङ्क्षसह कुल्हाड़ी लेकर आया और प्रियंका की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वो वहीं पर गिर गई। इसके बाद उसने बहू की गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी। प्रियंका के शव और दोनों बच्चियों को घर में सोता छोड़कर थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को छोटी बहू प्रियंका का विधवा बड़ी बहू धर्मवती से झगड़ा हो गया था। वह बीच-बचाव करने गया तो प्रियंका ने धक्का मारने के बाद उसे लात मारी थी। इस अपमान से वह पूरी रात नहीं सो सका। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आंगन में खून से लथपथ प्रियंका का शव पड़ा था। सास-जेठानी और ननद भी खेत से आ चुकीं थीं।

मौके से बरामद कुल्हाड़ी हत्या आरोपी रघुवीर सिंह

हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार
मथुरा के मगोर्रा स्थित प्रियंका के मायके से परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर चौधरी चरण ङ्क्षसह प्रतिमा के पास रोड जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। प्रियंका की शादी आठ साल पहले हुई थी। बड़ी बेटी पांच साल और छोटी डेढ़ साल की है। प्रियंका के मायके वालों का आरोप है कि गौरव के अपनी विधवा भाभी से संबंध थे। विरोध करने पर प्रियंका की हत्या की गई है। प्रियंका के पिता धर्म ङ्क्षसह ने प्रियंका के पति, सास-ससुर, ननद, जेठानी समेत आठ के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश की धारा में मुकदमा लिखाया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया, हत्यारोपी ससुर रघुवीर ङ्क्षसह को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपराध स्वीकार किया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कुल्हाड़ी टूटने पर रुके हाथ, करता रहा दनादन वार

रघुवीर के सिर पर खून सवार था। बहू प्रियंका की गर्दन काटने के बाद भी वह दनादन वार करता रहा। कुल्हाड़ी का बेंत टूटने के बाद ही उसके हाथ रुके। बर्बरता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि कुल्हाड़ी के वार से जमीन में गड्ढा हो गया था। थाने में भी उसके चेहरे पर पश्चाताप नहीं दिखाई दिया।


पीछे से किया था पहला वार

परिजनों ने बताया कि प्रियंका पर कुल्हाड़ी से पांच वार किए थे। अधिकांश गर्दन पर थे। ससुर ने पहला वार पीछे से किया था। वह चूल्हे के पास ही गिर गई। जिसके बाद ससुर ने आगे से उसकी गर्दन पर प्रहार किए। हत्या के दौरान गांव की रेखा और कमलेश भी वहां पहुंच गईं थीं। उन्हें धक्का देकर वहां से सीधा थाने भाग गया था। ससुर ने पुलिस को बताया कि गुस्से में उसके सिर पर खून सवार हो गया था। परिजनों ने बताया कि जेठानी से कई दिन से प्रियंका झगड़ा कर रही थी। पति गौरव चार दिन पहले गांव आया था। तब उनके बीच झगड़ा और बढ़ गया था। ससुराल वालों ने उससे मारपीट की थी। जिसकी शिकायत प्रियंका ने फोन पर की थी। उन्होंने उसे समझाकर शांत कर दिया था।

संदिग्ध हालात में हो गई थी बड़ी बहन की मौत
प्रियंका और बड़ी बहन संगीता की शादी आठ साल पहले सगे भाइयों से हुई थी। बड़ी बहन संगीता की शादी सौरभ से हुई थी। वह सगी बहनों के साथ जेठानी देवरानी भी थीं। परिजनों ने बताया कि चार साल पहले संगीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत का कारण ससुराल वाले थे। मगर, छोटी बेटी प्रियंका के उसी घर में होने के चलते उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। शादी के तीन साल बाद ही प्रियंका का पति गौरव पुलिस में भर्ती हो गया। इसके बाद से प्रियंका का उत्पीडऩ बढ़ गया।

सौरव ने दो साल पहले कर ली थी शादी
प्रियंका के जेठ सौरव ने दो साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। जेठानी से तालमेल नहीं बैठने के पीछे एक कारण यह भी था। परिजनों ने बताया कि शादी के डेढ़ साल बाद ही सौरव की बीमारी से मौत हो गई।

मायके से शादी में शामिल होकर आई थी प्रियंका
प्रियंका के परिवार में मई में भतीजी की शादी का कार्यक्रम था। वह तीन सप्ताह पहले ही मायके से शादी में शामिल होकर लौटी थीं। उस समय भी ससुराल वालों की शिकायत की थी।

शव से चादर हटाते ही निकल गई चीखें
प्रियंका के शव पर चादर पड़ी हुई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने शव पर से चादर उठाई तो सिर को धड़ से अलग देख उनकी चींखें निकल गईं। आंगन में मौजूद आसपास की महिलाएं ²श्य देखने के बाद दहशत के चलते घर से बाहर भाग गईं।

गवाह बनाई दो अन्य बेटी
प्रियंका के मायके वालों ने मुकदमे में लिखाया है कि उनकी दो अन्य बेटियों की ससुराल भी मलिकपुर में है। घटना की जानकारी होने पर वे प्रियंका के घर पहुंची थीं। मगर, प्रियंका के ससुरालीजन ने उन्हें धक्का मारकर वहां से भगा दिया। उन्होंने आरोपियों को घर से भागते हुए देखा था।

भूखंड को लेकर भी चल रहा था झगड़ा
ग्रामीणों ने बताया कि रघुवीर का सड़क किनारे एक भूखंड है। उसको वह बड़ी बहू के नाम करना चाह रहे थे। इसको लेकर ही दोनों बहू के बीच सोमवार रात को झगड़ा हुआ था।