<

AGRA: AGRA: थाना सिकंदरा एरिया में थाने के सामने एक महिला को उसके होने वाले पति ने गला काट कर मौत के घाट उतार दिया। उस दौरान उसका भाई वहां मौजूद था। वह उससे दस हजार रुपये लेने आई थी। उसकी मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार है। वह यहां पर किराए के मकान में रहता था। परिजनों को यह समझ नहीं आ रहा है कि उनकी बेटी का कत्ल क्यों किया गया। वह उससे बेटी की शादी करना चाहते थे।

पहले पति की हो चुकी है मौत

दहतोरा निवासी ख्भ् वर्षीय सलोनी शर्मा पुत्री स्व। राम गोपाल शर्मा की शादी आठ वर्ष पूर्व बाड़ी वसेड़ी निवासी पप्पू से हुई थी। वह शराब का आदी था। उसकी चार-पांच वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई। सलोनी के पहले पति से एक बेटी व एक बेटा है। इसी के बाद दो साल पूर्व रमेश नामक व्यक्ति के माध्यम से फतेहपुर सीकरी निवासी अशोक से सम्पर्क हुआ।

शादी तय कर दी थी बेटी की

परिजनों ने बताया कि अशोक बेटी से शादी करने को तैयार हो गया था। लेकिन जब भी उससे परिजनों से मिलाने की बात बोलते वह टाल देता था। वह खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताता था। उसके परिवार से न मिलने पर शादी पर रोक लगी हुई थी। पिछले एक साल से अशोक के यहां पर आना जाना भी बंद कर दिया था।

रुपये देने को बुलाया था

मृतका की मां हेमलता ने बताया कि पंद्रह दिन पूर्व सलोनी ने अपनी एक्टिवा को शाहगंज निवासी मीना नामक महिला को दस हजार रुपये में गिरवी रख दी थी। फोन पर अशोक से बात हुई थी उसने दस हजार रुपये देने की बात कही थी। बुधवार की रात आठ बजे सलोनी अपने छोटे भाई अनिकेत के साथ अशोक के चौपाल नगर में अशोक के मकान पर गई थी।

बहन को मृतावस्था में पाया

भाई अनिकेत ने बताया कि सलोनी मां से ख्भ् रुपये लेकर थाना सिकंदरा के सामने अशोक के मकान पर गए थे। रात में तीनों नीचे कमरे में सो रहे थे। रात में लाइट जाने पर सभी छत पर चले गए। सुबह पांच बजे अशोक ने अनिकेत को उठाया और शौच पर जाने की बात बोलने लगा।

गला कटा हुआ था बहन का

अनिकेत ने बताया कि अशोक जंगल में उसे छोड़ कर निकल गया। वह जब घर लौटा तो अशोक घर पर नहीं था। उसनेजब सलोनी के मुंह पर पड़ी चादर हटाई तो उसकी चीख निकल गई। बहन की गर्दन कटी थी। यह देख उसे बेहोशी आ गई। कुछ होश आने पर वह सीधे थाना सिकंदरा आ गया।