आगरा। इंक्रेडिबल इंडिया फाउडेशन द्वारा निर्मित इस लघु फिल्म का निर्देशन अजय शर्मा व स्क्रिप्ट राइटिंग आदर्श नंदन गुप्ता की है। स्वर प्रदान किया है मशहूर गायक सुधीर नारायन ने। लगभग 10 मिनट की इस लघु वीडियो फिल्म में काजल शर्मा के बिरजू महाराज से जुड़ीं कुछ गौरवशाली स्मृतियों को भी शामिल किया गया है। फिल्म के लॉन्चिंग से पूर्व इंग्लैंड की संस्था अर्पण के कलाकारों ने संगीत प्रस्तुति दी इसने आयोजन को यादगार बना दिया। जिसमें तबला वादन उस्ताद शाहबाज़ हुसैन, वोकल व हारमोनियम राकेश जोशी, डॉ। विजय राजपूत और वीणा वादन डॉ। मधुसूदन ने किया ।

बिरजू महाराज की विरासत को आगे बड़ा रही हैं काजल शर्मा
काजल शर्मा कहती हैं कि मेरे गुरु प। बिरजू महाराज की विरासत का संवर्धन करना मेरा मकसद है। यह लघु फिल्म महाराज जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को कथक प्रेमियों तक पहुंचाने का काम कर रही है। काजल कई दशकों से कथक का प्रशिक्षण देते हुए बिरजू महाराज की विरासत का संवर्धन इंग्लैंड में कर रही हैं। खास बात है कि काजल शर्मा को उनके कृतित्वों के लिए इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन ने साल 2021 में ब्रज रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।