आगरा(ब्यूरो) कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन देश में दस्तक दे चुका है। इसके नए केस लगातार मिल रहे हैैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के नए मरीजों के मिलने की रफ्तार भी तेज हो गई है। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद आगरा में लगभग साढ़े पांच लाख लोग हाई रिस्क पर जिंदगी जी रहे हैैं। इन लोगों ने अब तक एक भी कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है।

32.20 लाख लोगों को लगनी है वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में कोरोना वैक्सीन अभियान में गति लाने के लिए विभिन्न कैंप लगाए जा रहे हैैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ। संजीव वर्मन ने बताया कि जनपद में कुल 32.20 लाख लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए विभाग द्वारा रोजाना लगभग 600 कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे के अनुसार विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर लगाकर भी वैक्सीन लगाई जा रही है। डीआईओ ने कहा कि जिन्होंने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है वे वैक्सीन अवश्य लगवा लें।

13 लाख लोग आंशिक रूप से सुरक्षित
एक ओर साढ़े पांच लाख लोगों ने अभी तक एक भी वैक्सीन की डोज नहीं लगवाई है, वहीं 13.3 लाख लोग ऐसे भी हैैं जिन्होंने अभी तक केवल पहली डोज ही लगवाई है। उनका दूसरी डोज लगवाना बाकी है। कोविड डैशबोर्ड पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार जनपद में कुल 40.06 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी हैैं। इसमें पहली और दूसरी डोज भी शामिल है। 26.68 लाख पहली डोज लग चुकी हैैं। जनपद 13.38 जागरुक लोग दोनों डोज लगवाकर कोरोना वायरस से सुरक्षित हो गए हैैं।

वैक्सीन लगवाने में पुरुष आगे
वैक्सीन लगवाने के मामले में जनपद में पुरुष आगे हैैं। कोविन डैशबोर्ड पर दिए आंकड़ों के अनुसार जनपद में 20.86 लाख पुरुषों कोरोना वैक्सीन की डोज लगी है। वहीं अब तक 19.18 लाख महिलाओं ने अब तक वैक्सीन लगवाई है।


लापरवाही में नहीं पीछे
कोरोना वायरस की आशंकित तीसरी लहर से बचने के लिए एक ओर जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है तो दूसरी ओर कोरोना से सुरक्षा के उपायों के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करना भी अति आवश्यक है। लेकिन इसके बावजूद ताजनगरी में लोग अब भी बिना मास्क के घूम रहे हैैं। शहर में खूब सोशल गैदरिंग हो रही हैैं, यहां पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा। शादी समारोह इत्यादि में लोग शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रख रहे हैैं। कहीं ये लापरवाही भारी न पड़ जाए।

आगरा में वैक्सीनेशन की स्थिति
32.20 लाख लोगों को लगनी हैं कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
5.51 लाख लोगों ने अब तक नहीं लगवाई एक भी डोज
40.06 लाख वैक्सीन की डोज लगी अब तक
26.68 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है अब तक
13.38 लाख लोगों ने दोनों डोज लगवा ली हैैं
20.86 लाख पुरुषों ने अब तक लगवाई वैक्सीन
19.18 लाख महिलाओं ने लगवाई वैक्सीन
35.56 लाख कोविशील्ड वैक्सीन लगीं
4.50 लाख कोवैक्सीन लगी हैैं अब तक

जनपद में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। रोजाना लगभग 600 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है। जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है वे नजदीकी केंद्र पर जाकर वैक्सीनेशन करा लें।

-डॉ। संजीव वर्मन, डीआईओ