- न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, रात को चली सर्द हवा, अधिकतम तापमान रहा 26.4 डिग्री सेल्सियस

आगरा : धूप निकलने से रविवार को सर्दी से राहत मिली। दोपहर में धूप तेज होती गई, रात को सर्द हवा चलने लगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह कोहरा छा सकता है। दोपहर में धूप निकलेगी। रविवार सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली, घंटों लोग धूप में बैठे रहे। शाम को सर्द हवा चलने लगी। रात को तेज सर्द हवा चली, नमी 91 फीसद तक पहुंच जाने से गलन भी बढने लगी है। इससे न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिसंबर में छा सकता है घना कोहरा :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलने और नमी बढ़ने से सुबह कोहरा छा सकता है। एक दिसंबर से सुबह घना कोहरा छाने की आशंका है। चार दिसंबर तक सुबह कोहरा छाए रहने की आशंका है।