- अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर पहुंचा

- सात और आठ जनवरी को हो सकती है बारिश

आगरा। सुबह कोहरे के साथ हुई, रविवार दोपहर में धूप निकली। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। वहीं, तेज धूप निकले और आ‌र्द्रता 100 फीसद तक पहुंचने से बारिश के लिए बादल तैयार होने लगे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सात और आठ जनवरी को बारिश हो सकती है। सुबह घने कोहरे में दृश्यता शून्य हो गई, सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने लगी और कोहरा छंट गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप हुई। तेज धूप निकलने के साथ ही अधिकतम आ‌र्द्रता 100 फीसद तक पहुंच गई। डीईआई के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ। रंजीत कुमार ने बताया कि अधिकतम तापमान बढ़ने से बादल तैयार हो रहे हैं, ऐसे में न्यूनतम तापमान कम होने और आ‌र्द्रता बढ़ने से एक से दो दिन में बारिश हो सकती है। वहीं, सुबह घना कोहरा छाने से न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार सुबह घना कोहरा छाएगा। मंगलवार और बुधवार को बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

आगरा का तापमान

चार जनवरी

अधिकतम- 19.8

न्यूनतम- 7.3

तीन जनवरी

अधिकतम तापमान- 20.2

न्यूनतम तापमान- 11

दो जनवरी

अधिकतम- 21.2

न्यूनतम- 7.3

एक जनवरी

अधिकतम- 17.4

न्यूनतम- 3.9

31 दिसंबर

अधिकतम- 13.6

न्यूनतम - 4.9