- जलशक्ति मंत्रालय ने जारी की 12 टूरिस्ट्स प्लेस की लिस्ट

- आगरा किला को मिला इस लिस्ट में स्थान

- यूपी में केवल बांके बिहारी मंदिर और आगरा किला को ही स्थान

आगरा। आगरा के खाते में एक और नूर जुड़ गया है। आगरा फोर्ट अब देश के स्वच्छ आईकोनिक टूरिस्ट्स प्लेस में शुमार हो गया है। जलशक्ति मंत्रालय द्वारा जारी 12 पर्यटन सबसे स्वच्छ स्थलों की लिस्ट जारी की है। इसमें यूपी के आगरा फोर्ट और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को जगह मिली है। इससे आगरा के टूरिज्म को और बढ़ावा मिलेगा।

ताज के 50 फीसद टूरिस्ट्स आते हैं ताज

ताजमहल देखने आने वाले टूरिस्ट्स में से करीब 50 फीसद टूरिस्ट्स आगरा किला देखने आते हैं। उन्हें किले में बने भवन आकíषत करते हैं। यहीं से शाहजहां ताजमहल देखा करता था। जीवन के अंतिम पल उसने यहां गुजारे थे। आगरा किला की खासियत यह है कि ये एकदम साफ-सुथरी इमारत है। इसमें सफाई के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है। आगरा किला के सहायक संरक्षक अमरनाथ गुप्ता बताते हैं कि किले की साफ-सफाई में आठ सफाईकर्मी लगे हुए हैं। वे दोपहर तक किले के उस एरिया को साफ करते हैं, जहां पर टूरिस्ट्स आते हैं, इसके बाद किले के मीना बाजार, शिवाजी सेल, मोती मस्जिद की सफाई की जाती है। वे बताते हैं कि एएसआई यहां पर सफाई की व्यवस्था पर विशेष नजर रखता है। इसके लिए किले के भीतर 30 डस्टबिन लगाए हुए हैं और किले के भीतर जगह-जगह पर साइनेज भी लगाए गए हैं, जिन पर स्मारक को साफ रखने के संदेश दिए गए हैं।

नहीं पता कब आई थी टीम

आगरा किला को देश की टॉप-12 स्वच्छ स्मारकों में शुमार किया गया है। इसके लिए जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया। इसके लिए केंद्र की टीम अपने मानकों के हिसाब से स्मारक का मूल्यांकन करती है। लेकिन एएसआई को इस बारे में पता ही नहीं चला कि कब टीम आई और किले का इंस्पेक्शन करके ले गई। एएसआई आगरा सíकल के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार बताते हैं कि हमें इसकी जानकारी नहीं है कि जलशक्ति मंत्रालय की टीम स्मारक में आकर विजिट करके गई। हम बस अपनी सभी इमारतों को एक अच्छा टूरिस्ट्स डेस्टिनेशन बनाने का प्रयास करते है। इसी को देखकर जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा आगरा किला को स्वच्छ प्रसिद्ध स्थल चुना गया है।

पहले भी मिल चुकी हैं उपलब्धि

- 1983 में आगरा किला को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया

- 2016 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आदर्श स्मारक घोषित किया गया।

ये है इतिहास

एएसआई द्वारा आगरा किला पर तैयार कराए गए ब्रोशर के अनुसार आगरा किला का उल्लेख 11वीं शताब्दी से इतिहास में मिलता है। महमूद गजनवी के आक्रमण (1080 ईस्वी) के समय आगरा किला का उल्लेख चौहान राजाओं के किले के रूप में आता है। माना जाता है कि बादल सिंह ने 1475 ईस्वी में ईंटों से बादलगढ़ का किला बनवाया था। इसी के अवशेषों पर सिकंदर लोदी ने पठानों का किला बनवाया। हुमायूं का राज्याभिषेक वर्ष 1530 में आगरा किला में ही हुआ था। मुगल शहंशाह अकबर ने 1565-73 ईस्वी के दौरान इस किले का निर्माण रेड सैंड स्टोन से करवाया था। शहंशाह शाहजहां ने यहां कई सुंदर भवन बनवाए। 1764 में इसे महाराजा सूरजमल ने जीता था। वर्ष 1803 तक यह मराठों और उसके बाद अंग्रेजों के अधिकार में रहा। वर्तमान में भी किले का दो-तिहाई भाग सेना के अधिकार क्षेत्र में है।

बॉक्स

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने शुरू की योजना

स्वच्छ पर्यटन स्थल पहल मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आती है, जिसे सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में शुरू किया था। 12 साइटों को स्वच्छ आइकॉनिक प्लेसेस परियोजना के चरण-4 के तहत चुना गया है, जो स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत एक उप-मिशन है। इन विश्व प्रसिद्ध स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ाने के लिए, इस परियोजना में पर्यटक स्थलों पर और आसपास स्वच्छता और स्वच्छता मानकों को लागू करने की परिकल्पना की गई है। जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और संबंधित राज्य/केंद्र शासित क्षेत्र की सरकारों के सहयोग से इस परियोजना का संचालन हो रहा है।

देश के प्रसिद्ध स्वच्छ स्थलों में आगरा किला का चुना जाना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। एएसआई द्वारा सभी स्मारकों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

-वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरात्वविद, एएसआई

आगरा किला के स्वच्छ प्रसिद्ध स्थलों में चुने जाने के लिए एएसआई की मुख्य भूमिका है। आगरा किला के बंद हिस्सों को टूरिस्ट्स के लिए ओपन कर देना चाहिए। इससे यहां टूरिस्ट्स की संख्या बढ़ेगी।

-राकेश चौहान, प्रेसिडेंट, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

देश के टॉप-12 स्वच्छ पर्यटन केंद्रों में आगरा किला का चुना जाना आगरा के टूरिज्म के लिए भी अच्छा है। इससे आगरा के मॉन्यूमेंट्स को बढ़ावा मिलेगा। इससे आगरा के टूरिज्म को भी फायदा होगा।

-प्रहलाद अग्रवाल, प्रेसिडेंट, टूरिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन