आगरा: ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया में रविवार की शाम को चुनावी रंजिश में हुई ताबड़तोड़ फाय¨रग में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) जिलाध्यक्ष गोली लगने से घायल हो गए थे। उनके अलावा महिला समेत तीन अन्य लोगों के छर्रे लगे थे। जानलेवा हमले में सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति राजपाल यादव समेत 12 नामजद एवं चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरतार कर सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं, गांवों में दोनों गुटों में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

कर दी थी फायरिंग

प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह के मुताबिक रविवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे वह अपने बेटे अमित व चचेरे भाई अनिल के साथ खेत पर जा रहे थे। रास्ते में गांव के चौराहे पर उन्हें नरेंद्र, अमन, विवेक, दिनेश, प्रवीन कुमार, पप्पू, रामनरेश, पंकज, हरिमोहन ,अशोक, पंकज आदि ने रोक लिया। सभी आरोपियों के पास असलाह थे। आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज किया। विरोध करने पर ताबड़तोड़ फाय¨रग शुरू कर दी। धारा सिंह के अनुसार उनके कूल्हे में गोली लगने पर वह गिर गए। उनके बेटे अमित और चचेरे भाई भी छर्रे लगने से घायल हो गए। धारा सिंह का आरोप है कि सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति राजपाल यादव के गुट के लोगों ने हमला किया। पंचायत चुनाव के दौरान राजपाल यादव ने समर्थन नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसी को लेकर सपा नेता के गुट के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया।

पंचायत चुनाव के बाद से सुलग रही थी ¨चगारी

कुआं खेड़ा के गांव गढ़ी नवलिया में रविवार की शाम को हुई ताबड़तोड़ फाय¨रग की घटना अचानक नहीं हुई। गांव वालों की मानें तो दोनों पक्ष के बीच पंचायत चुनाव के बाद से यह ¨चगारी सुलग रही थी। पंचायत चुनाव के कुछ दिन बाद ही गांव में दो गुटों में झगड़ा हुआ था।

इन धाराओं में हुआ मुकदमा

147, 148,149, 307, 341, 323, 504, 506, 120बी

ये हैं नामजद

नरेंद्र, अमन, विवेक, दिनेश, प्रवीन, पप्पू, रामनरेश, पंकज, हरिमोहन, अशोक, राजेश, राजपाल यादव व चार-पांच अज्ञात

धारा सिंह ने हत्या के प्रयास के आरोप में 12 लोगों को नामजद किया है। चार आरोपितों दिनेश, नरेंद्र, अमन व विवेक को गिरतार करके सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं, गांव में सतर्कता के चलते पुलिस तैनात कर दी है।

उमेश चंद्र त्रिपाठी इंस्पेक्टर, ताजगंज