आगरा(ब्यूरो)। दस फरवरी दिन शुक्रवार को डेलीगेट्स आगरा पहुंच जाएंगे। 11 फरवरी को सुबह साढ़े सात बजे से योग करके मीटिंग का शुभारंभ होगा। इसके बाद सक्सेजफुल बेटियां अपनी गाथाएं जी-20 डेलीगेट्स के सामने सुनाएंगी। इनमें साइंस, टेक्नोलॉजी, फूड, कम्युनिकेशन, एंटरटेनमेंट से लेकर फाइनेंस में अपनी सक्सेज की इबारत लिख चुकी महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी। वह बताएंगी कैसे उन्होंने मुश्किलों का सामना करते हुए सक्सेज पाई और समाज की अन्य बेटियों के लिए उदाहरण बनीं।

डिजिटल होती महिलाओं पर चर्चा
जी-20 एंपावर की बैठक में डिजिटल होती महिलाओं और डिजिटल स्किल्स के जरिए सशक्त होती महिलाओं पर भी चर्चा होगी। इस सेशन में भारत में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा डिजिटल टूल्स के प्रयोग से आगे बढऩे की कहानी को भी दर्शाया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि एसएचजी की महिलाएं डिजिटलाइजेशन को अपनाकर तेजी से महिला संबंधी विकास के मुद्दों को आगे बढ़ा रही हैैं। इस सेशन में महिलाओं को डिजिटल माध्यमों से जोडऩे पर चर्चा की जाएगी। इसमें यूनाइटेड नेशन के अधिकारी भी शामिल होंगे।

साइंस और एआई की तरफ बढ़े महिलाएं
जी-20 एंपावर का डेलिगेट नॉन-ट्रेडिशनल वर्कफोर्स में महिलाओं का पार्टिसिपेशन बढ़ाने पर भी चर्चा करेगा। इस दौरान गल्र्स को दुनियाभर में एसटीईएम(साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) में एनरोलमेंट बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। दुनियाभर में महिलाओं को साइंस और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के क्षेत्र में आगे बढ़ाने को लेकर नीतिगत चर्चाएं होंगी।

महिलाएं बनें एंटरप्रेन्योर
जी-20 एंपावर में एंटरप्रेन्योरशिप में महिलाओं को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। महिलाओं स्किल बढ़ाने, कैपिसिटी बिल्डिंग करने पर चर्चा होगी। जिससे कि वह महिला आधारित एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा मिले। इस दौरान महिला केंद्रित नीतियां बनाने पर भी चर्चा होगी।


यह देंगी वुमेन पावरमेंट का संदेश देश की पहली महिला सरपंच

DAINIK J<strong>AGRA</strong>N INEXT
जी-20 एंपावर में देश की पहली महिला एमबीए सरपंच छवि राजावत वुमेन एंपारवमेंट का संदेश देंगी। उन्होंने अपने गांव की भलाई के लिए एक लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ दी थी। छवि ने राजस्थान के गांव सोढ़ा की सरपंच बनकर चार साल में ही इसकी सूरत बदल दी। गांव सूखाग्रस्त था, पानी की जरुरत पूरी की, 40 से अधिक सड़कें बनवाई। सौर ऊर्जा पर निर्भरता बढ़ाते हुए जैविक खेती पर जोर दिया। उनके इन्हीं प्रयासों से आज गांव ही नहीं दूसरे गांवों के लोगों के लिए भी रोल मॉडल बन गई हैं। अब वह दुनियाभर की महिलाओं की मॉडल बनेंगी।

चिकिता गुलाटी

DAINIK J<strong>AGRA</strong>N INEXT
चिकिता गुलाटी गुजरात में पली-बढ़ी शैफ हैैं, जिन्होंने फूड की दुनिया में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने भारत के क्षेत्रीय डिशेज को एक नए तरीके से पेश किया है। वह आज दिल्ली में अपना खुद का रेस्टोरेंट चला रही हैैं।


अमिताभ कांत
अमिताभ कांत नीति आयोग के दूसरे सीईओ रहे हैैं। उन्हें जी-20 शेरपा बनाया गया है। पूरे देश में जी-20 की तैयारियों का जिम्मा उन्हीं के कंधों पर हैै। वह छह साल तक नीति आयोग के सीईओ रहे। इससे पहले वह केरल कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वह औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग के सचिव थे।