आगरा: (ब्यूरो)। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप ङ्क्षसह के बताया कि ऊपरी गंगा कैनाल में भारी मात्रा में सिल्ट आ रही है। इस कारण पालड़ा फाल बुलंदशहर से गंगाजल का बहाव कम कर दिया गया है। 140 से 150 क्यूसेक गंगाजल हर रोज मिलता है, यह घटकर 60 क्यूसेक पर आ गया है। सिंचाई विभाग ने दो दिन और गंगाजल की आपूर्ति बाधित रहने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए सिकंदरा और जीवनी मंडी स्थित वाटरवक्र्स में यमुना जल के शोधन की तैयारी कर ली गई है। सिकंदरा स्थित 144 एमएलडी यमुना जल शोधन के प्लांट को चलाया जाएगा। इसके बाद भी पानी का संकट रहता है तो जीवनीमंडी स्थित वाटरवक्र्स प्लांट में भी शोधन कराया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। रविवार और सोमवार को गंगाजल की आपूर्ति कम होगी, मंगलवार से गंगाजल की आपूर्ति बढऩे लगेगी। इन दो दिन लोगों से अपील है कि पानी बर्बाद न करें, पानी स्टोर कर रखे।

इन क्षेत्रों में जलापूर्ति रही बाधित
लोहामंडी, गोकुलपुरा, बल्का बस्ती, अशोक नगर, बाड़ा चरन ङ्क्षसह, शाहगंज, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, अजीत नगर, ईदगाह, एमईएस क्षेत्रों में पानी कम पहुंचा। जीवनी मंडी से पोषित ताजगंज, ग्वालियर रोड, मधु नगर, डिफेंस एस्टेट क्षेत्र में पानी की आपूर्ति कम हुई।

आज भी खुलेगा कार्यालय, जमा कर सकते बिल
जलकल विभाग द्वारा जलकर और सीवर कर बकाया जमा कराया जा रहा है, इसमें छूट भी दी जा रही है। छुट्टी के दिन रविवार को भी कार्यालय खुलेगा, जिससे लोग छूट का फायदा ले सकें और बिल जमा कर सकें।


पालड़ा फाल से गंगाजल की आपूर्ति में गिरावट हुई है। मैं खुद मौके पर हूं। 27 मार्च तक सप्लाई प्रभावित रह सकती है। प्रेशर कुछ कम रह सकता है।
रमेशचंद्र, प्रोजेक्ट मैनेजर, वल्र्ड बैंक यूनिट