आगरा(ब्यूरो)। डॉ। भीमराव अंबेडकर यूनिवसिर्टी के 89 वां दीक्षांत समारोह मंगलवार पांच मार्च को स्वामी विवेकानंद परिसर, खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा की जाएगी। मुख्य अतिथि वैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ। एन कलैसेल्वी होंगी। समारोह में मेधावी स्टूडेंट्स को 20 पदक दिए जाएंगे।

डिग्रियां डिजिलॉकर में होंगी अपलोड
इनमें से 105 स्वर्ण और 15 रजत पदक होंगे, छात्राओं ने कुल 91 पदक प्राप्त किए हैं, जो 75.6 प्रतिशत है। इनमें से 78 स्वर्ण और 13 रजत हैं। वहीं छात्रों को कुल 29 पदक मिलेंगे, जो 24.4 प्रतिशत हैं। इनमें से 27 स्वर्ण और दो रजत पदक हैं। इसमें 1,36,833 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएंगी। 97 पीएचडी और चार डीलिट उपाधि भी दी जाएंगी। डिग्रियां डिजिलॉकर में अपलोड कर दी गई हैं।

डॉ। प्राची गुप्ता बनेगी गोल्डन गर्ल
कमला नगर की रहने वाली डॉ। प्राची गुप्ता आज गोल्डन गर्ल बनेंगी। एसएन की 2018 बैच की डॉ। प्राची गुप्ता के पिता सीए रविंद्र नाथ गुप्ता और मां संगीता गुप्ता हैं, उनके भाई एमबीबीएस कर चुके हैं। उन्हें 10 मेडल दिए जाएंगे। जबकि 88 दीक्षा समारोह में डॉ। प्रिया को 13 मेडल मिले थे।

इन प्रोजेक्ट का आज होगा शिलान्यास
प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास कराया जाएगा। इनमें खंदारी परिसर में छात्र परिषद भवन, नवग्रह वाटिका व आरोग्य वाटिका, विश्वविद्यालय आरोग्य केंद्र, बेसिक विज्ञान विभाग में सौर ऊर्जा संयंत्र, प्रधानमंत्री कौशल विकास कंप्यूटर लैब, कुलाधिपति निलयम, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में पर्यावरण विज्ञान प्रयोगशाला, लेक्टर कैप्चरिंग फेसिलिटी सेंटर, पालीपाल पार्क परिसर में केएम मुंशी अभिलेख धरोहर संग्रहालय व शोध केंद्र, छलेसर परिसर मेंं सौर ऊर्जा संयंत्र, महाराणा प्रताप छात्रावास, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का शिलान्यास शामिल हैं।

ये है मेडल्स की लिस्ट
-डॉ। प्राची गुप्ता को मिलेंगे 10 मेडल
-डॉ। बीसी पंत स्वर्ण पदक
-अखिल भारतीय महिला परिषद
-आगरा शाखा स्वर्ण पदक
-बक्ले स्वर्ण पदक
-डॉ। जैतिंदर नाथ हाजरा स्वर्ण पदक
-डॉ। टुकी राम एल्हेन्स स्वर्ण पदक
-तुलसा देवी स्मृति स्वर्ण पदक
-माधुरी देवी श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक
-ब्रजनंदन चौबे स्मृति स्वर्ण पदक
-पवन गर्ग स्वर्ण पदक
-प्रो। सुखवीर प्रसाद जैन एवं शकुंतला जैन स्वर्ण पदक