आगरा। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए सभी बहिनों को अपने-अपने क्षेत्र में जुटना होगा। ये बातें शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहीं। महिला मोर्चा के नेतृत्व में त्रिवेणी ग्रीन में आयोजित मिशन शक्ति नारी चौपाल में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सशक्तिकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र मे अपनी सहभागिता का निर्वाहन बखूबी से कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 में प्रदेश में सरकार बनाने मे आपकी अहम भूमिका होगी। इसलिए अभी से सभी बहिनें अपने अपने क्षेत्र मे जुटकर काम करें। उन्होंने कहा कि आप सभी महिलाएं घर घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का काम करें। मिशन 2022में प्रदेश में भाजपा की सरकार का परचम लहराने का काम करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष पंकजा शर्मा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान , ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव ,प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग , हेमा चौहान, संगीता शर्मा रजनेश दुवे, जिला पंचायत सदस्य, अनुपम चौहान ,ज्योति पूनम शर्मा आदि मौजूद रहीं।