आगरा। आगरा में पिछले पांच वर्षों में वोटर्स की संख्या में 2.17 लाख का इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में जिले की 9 विधानसभा में 32.44 लाख वोटर थे, जो 2022 में बढ़कर 34.61 लाख हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या आधी आबादी यानि महिलाओं की है।

ये है वोटर्स की स्थिति
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 14.62 लाख महिला वोटर थीं। वहीं 17.79 लाख पुरुष वोटर थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में 15.81 लाख महिला वोटर हैं। 18.80 लाख पुरुष वोटर हैं। पिछले 5 वर्षो में 1.61 लाख महिला वोटर में इजाफा हुआ है।

विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल वोटर
एत्मादपुर 241289 200580 441887
आगरा कैंट 252157 21009 462281
आगरा साउथ 198170 167579 365776
आगरा नॉर्थ 233324 197155 430497
आगरा ग्रामीण 230184 193252 423456
फतेहपुरसीकरी 191963 164030 355998
खेरागढ़ 177093 149833 326933
फतेहाबाद 173956 147692 321656
बाह 181881 150837 332733
-------------------------------------------------
1880017 1581057 3461217


यहां टीनएजर्स की स्थिति
जिले मेें इस बार 38640 टीनएजर्स वोटर्स हैं। इसमें सबसे ज्यादा महिला वोटर एत्मादपुर में तीन हजार से ज्यादा हैं। दूसरे स्थान पर फतेहपुरसीकरी में 2429 महिला टीनएजर्स वोटर हैं। इसके बाद फतेहाबाद विधानसभा में 2084 महिला वोटर हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में टीनएजर्स वोटर्स में 18547 महिला वोटर हैं। इसमें 143 ट्रांस जेंडर वोटर हैं।