आगरा: गर्मी और उमस से सोमवार को लोग दिन भर परेशान रहे। दोपहर में गर्म हवा चली, शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को तेज धूप निकलेगी।

कुछ देर छाए बादल

सुबह सात बजे के बाद धूप तेज हो गई। नौ बजे कुछ देर के लिए बादल छाए। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज हो गई और गर्म हवा चलने लगी। शाम को भी गर्म हवा चली। इससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अभी और बढे़गी गर्मी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी और गर्मी बढे़गी। मंगलवार से तेज धूप निकलेगी, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा। 27 जून तक तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री रह सकता है।