- जगदीशपुरा के सदरवन गांव की घटना

- चिता से धुंआ निकलते ही लोगों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

- लोगों में मची भगदड़, अधजली चिता छोड़कर भागे लोग

AGRA। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सदरवन में दादा के गम में शरीक होने आए लोग मधुमक्खी के डंक का शिकार हो गए। चिता के धुंए से आक्रोशित हुई मधुमक्खियां अन्तिम संस्कार में जुटे लोगों पर टूट पड़ीं। इस दौरान मधुमक्खियों ने कई लोगों को डंक मारकर घायल कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

चिता से निकले धुंए से बिफरी मधुमक्खियां

जगदीशपुरा के सदरवन निवासी ग्याप्रसाद शर्मा उम्र 7ख् का रविवार रात निधन हो गया था। इस शोकाकुल माहौल में परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें अंत्येष्टि क्रिया हेतु सुबह आठ बजे के करीब ले जाने लगे। परिजनों की इच्छा पर उन्हें पीपल के पेड़ के नीचे खेत पर ले जाया गया। वहीं पर परिजन उनकी अंतिम क्रिया करना चाहते थे। कुछ देर बाद उन्हें जलाने हेतु लाई गई आग का धुंआ पीपल के पेड़ पर बैठी मधुमिक्खयों के छत्तों पर जा पहुंचा।

टूट पड़ी मधुमक्खियां, मची भगदड़

धुंआ निकलते ही पीपल के पेड़ पर बैठी मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ीं, जिससे भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने ग्याप्रसाद के नाती को काट खाया। उसके मफलर पर सैंकड़ों मधुमक्खी टूट पड़ी। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले सैंकड़ों की संख्या में मधुमिक्खयों ने हमला बोल दिया। लोगों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने सैंकड़ों को काट खाया जिसमें से गोपाल, महेश, शिव सिंह, तेज सिंह, राजेश सहित ख्0 को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव में खबर लगते ही लोग घायलों को सीएचसी बिचपुरी ले गए जहां उनका इलाज किया गया। कुछ घायलों का गांव में ही इलाज किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो घंटे तक शव के पास जाने की किसी की हिम्मत तक नहीं हुई। बाद में दस पन्द्रह लोगों ने हेलमेट पहन आनन फानन में बाबा को विदाई दी। सुबह साढ़े दस बजे से एक बजे तक मधुमक्खियों का गुस्सा जारी रहा।