आगरा(ब्यूरो)। स्मार्ट सिटी के सभी कैटेगरी में ई-चालान पर जोर दिया। इलेक्ट्रिक बस मैनेजमेंट की खराब मॉनीटङ्क्षरग पर नाराजगी जताई। बेटिकट यात्रियों के पकड़े जाने पर संबंधित कंपनी को काली सूची में शामिल किया जा रहा है। इनडोर स्टेडियम के लिए भूमि चिन्हित करते हुए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए।

24 घंटे मिलेगी वाटर सप्लाई
कमिश्नर ने सदर लाइब्रेरी का सुंदरीकरण कराने पर भी जोर दिया। ताजमहल के पास डिस्पेंसरी का निर्माण होगा। इसके लिए भूमि चिन्हित की जाएगी। ई-टॉयलेट में खराब पड़े सेंसर को न बदलने पर नाराजगी जताई। हेरिटेज वॉक में ठीक तरीके से साइनेज लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस माह के अंतिम सप्ताह से जीवनी मंडी वाटरवक्र्स से ताजगंज को 24 घंटे जलापूर्ति होगी। पाइप लाइन से संबंधित जो भी कार्य बचा है। उसे पूरा कर लिया जाए। इलेक्ट्रिक बसों की आय कम होने पर संबंधित कंपनी को नोटिस भेजने के आदेश दिए। जल्द ही छह नए रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए इसी सप्ताह कार्य पूरा होगा। होप ऑन होप ऑफ बसों के प्रचार प्रसार पर भी जोर दिया गया।