आगरा। थाना कमला नगर पुलिस टीम गुरुवार रात को चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल और कैश बरामद किया। पूछताछ पर शातिरों ने अपना नाम अशोक बघेल व इरशाद बताया। शातिरों ने बताया कि राहगीरों से मोबाइल, चेन लूटते थे। शातिर अशोक बघेल ने बताया कि वह इंटरनेट से लूट की प्लानिंग तैयार करते थे। भागने और साथियों के साथ किस तरह संवाद करें, इसका भी ध्यान रखते थे। थाना प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि इंटरनेट से ग्रुप बनाकर तैयार प्लानिंग को शेयर करते थे। हर वारदात के बाद पार्टी की जाती थी।


महिला से छीना था पर्स
आरोपी ने बताया कि उसने साथी वकील खान के साथ मिलकर 20 अप्रैल की रात को कमलानगर में ऑटो से आ रही एक महिला का पर्स छीना था। जिसमें दो मोबाइल व दो हजार कैश था। लूटे गए मोबाइल फोन राहगीरों को बेच दिया करते थे।

राहगीर से चोरी किया मोबाइल
शातिर सलमान ने साथी के साथ मिलकर 20 जून की शाम को समय करीब आठ बजे सुल्तानगंज की पुलिया के पास से एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल चेारी किया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपी
- अशोक बघेल पुत्र छोटे बघेल, एत्माद्दौला
- इरशाद खान पुत्र चांद खान, शाहदरा
- वकील खान पुत्र सब्बीर खान, शाहदरा
- सलमान पुत्र सलीम खान, नुनिहाई
- मोहित पुत्र अमर सिंह, प्रकाश नगर
- साहिल खान उर्फ टापू पुत्र खुर्शीद खान, शाहदरा

आरोपियों से बरामदगी
-10 मोबाइल
-4 बाइक
- 2 तमंचा
- 4 कारतूस



पकड़े गए सभी लुटेरों की क्रिमिनल हिस्ट्री है। कमला नगर से गुरुवार रात चेकिंग के दौरान इनको गिरफ्तार किया है। मास्टर माइंड समेत उसके साथियों को भी अरेस्ट किया है। उनसे मोबाइल और बाइक बरामद की हैं, जो लूटी गई थीं।
सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी