इन देशों के डेलीगेट्स रहे मौजूद
- इंडोनेशिया
- मलेशिया
- फिलीपींस
- थाईलैंड
- म्यांमार
- वियतनाम
- ब्रूनेई
- लाओस
- कंबोडिया
देशों के डेलीगेट्स भी मेगा शो देखने पहुंचे हैं। आकाश गंगा की टीम ने 1000 फीट से ऊपर ऊंचाई पर जाकर और पैराशूट की मदद से जंप की। आपदा के व1त कैसे रेस्क्यू करना है, ये भी अभ्यास किया जा रहा है.

इन एयरक्राफ्ट ने दिखाए करतब
- सुखोई
- चिनूक
- चीता हेलीकॉप्टर
- आईएल-76
- एएन-32
- सी-17 ग्लोबमास्टर
- सर्विलांस हेलीकॉप्टर डॉनियर
- प्रचंड लाइट कॉमबैट हेलीकॉप्टर
- सी1- 30 मालवाहक विमान

आगरा एयरफोर्स स्टेशन में 28 से 30 नवंबर तक समन्वय-2022 आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सशस्त्र बलों और विभिन्न एजेंसियां के अधिकारी व विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। अभ्यास के दूसरे दिन मंगलवार को दैवीय आपदा से निपटने के तरीके पर भी चर्चा की जाएगी। ये आयोजन करीब डेढ़ घंटे चलेगा। एक ही छत के नीचे आपदा राहत का प्लान तैयार किया गया। इसमें भूकम्प, बाढ़ और भूस्खलन शामिल होगा। मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) पर भी विचार विमर्श हुआ। इस दौरान उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले। जनरल रविंद्र साही सहित अन्य मौजूद रहे।

ये विभाग भी कर रहे पार्टिसिपेट
- नागरिक प्रशासन
- सशस्त्र बल
- एनडीआरएफ
- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम)
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)
- सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)
- भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआइएस)