आगरा (ब्यूरो) इसी बीच आम लोगों की तरह इवांका भी अपने आईफोन से फोटो क्लिक कराना नहीं भूलीं। जब सभी फोटोग्राफर्स उनकी फोटोज क्लिक कर रहे थे, तभी उन्होंने ताज के साथ अपने आईफोन से भी अपनी फोटो क्लिक कराई। ताजमहल के दीदार को आईं इवांका ने फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने शर्ट पेटर्न वाली वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी। लाल फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस के साथ इयररिंग और खुले बालों में इवांका काफी सुंदर दिख रहीं थीं।

पसंदीदा फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आईं इवांका

इससे पहले इवांका ने साउथ अमेरिका टूर में भी यही ड्रेस पहनी थी। अमेरिकन वेबसाइट के मुताबिक, प्रोएंजा स्काउलर ब्रांड की इस ड्रेस की कीमत 1,21,450 रुपए है। पफी स्लीव के साथ इवांका ने पर्ल और एमरॉल्ड स्टोन वाली ईयरिंग्स पहनी हुई थी। उन्होने लाइट आई मेकअप के साथ ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल किया था। जो उनके लुक को सूट कर रहा था।