आगरा। वर्ष 2018 में एप्रूव हुआ प्रपोजल अभी तक धरातल पर नहीं उतर सका है। अमृत योजना के तहत शहर में 251 किमी। की सीवर लाइन बिछाई जानी है। इसमें से अभी तक 123 किमी। सीवर लाइन ही बिछाई जा सकी है। इस बारे में यमुना एक्शन प्लान के एक्सईएन वाईएन सिंह ने बताया कि बजट न होने से कार्य आगे नहीं बढ़ सका है। हमको 140 किमी। सीवर लाइन बिछानी है। काम किया जा रहा है। बता दें कि इसके लिए 394.78 करोड़ का प्रपोजल तैयार किया गया था। इसमें 47827 सीवर के कनैक्शन भी होने थे। इस योजना में 33.33 प्रतिशत केन्द्र सरकार, 26.67 प्रतिशत राज्य सरकार और 30 प्रतिशत स्थानीय स्तर पर खर्च किया जाना था।

1400 किमी। के सापेक्ष 582 किमी। सीवर लाइन
शहर के 100 वार्डों में 1400 किमी। सीवर लाइन की जरुरत है। इसके सापेक्ष अभी तक 582 किमी। सीवर लाइन है। अभी 60 प्रतिशत एरिया में सीवर लाइन नहीं है। उ.प्र। जल निगम की इकाई यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसरों के न कनैक्शन पूरे हुए न लाइन बिछी। यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए सीवरेज से जुड़ी योजनाओं को प्रपोजल तैयार किया गया। योजना के तहत अमृत योजना के तीन चरणों में दिसम्बर 2018 तक कनैक्शन का काम पूरा किया जाना था। इस दौरान 251 किमी। की सीवरेज लाइन भी बिछाई जानी थी, लेकिन निर्धारित समयावधि में कनैक्शन का काम पूरा नहीं हो सका। इसमें पहले चरण में 29.3576 करोड़ से 28079 कनैक्शन और द्वितीय चरण में 15.9797 करोड़ से 11780 कनैक्शन पूरे होने का दावा अफसरों द्वारा किया जा रहा है। चौथे चरण में 15.4140 करोड़ से 7627 चेम्बर कनैक्टिंग का काम शुरु नहीं हो सका है।

सीवेज सड़कों पर फैला पड़ा है
शहर अभी तक टूटी-फूटी आठ सीवेज जोन में 582 किमी। सीवेज की लाइन है। जो जगह-जगह से टूटी पड़ी है। बता दें कि शहर में मौजूदा समय में 286 एमएलडी वेस्ट वाटर उत्पन्न हो रहा है। इसमें कुछ तो सीवेज सड़कों पर फैला पड़ा है, जो एसटीपी पर पहुंच रहा है। उसका ठीक से शोधन नहीं हो पा रहा है। इनकी क्षमता 220.75 एमएलडी शोधन क्षमता है। ये मौजूदा समय में 140 एमएलडी वेस्ट वाटर का शोधन कर पा रहे हैं।


आठ जोन में बंटा है शहर का सीवेज प्रबंधन
नॉर्थन जोन, वेट जोन, साउथ जोन थर्ड, साउथ जोन सेकेंड, ईस्ट जोन, ताजगंज जोन, सेंट्रल जोन

शहर में ऐसे बिछा है सीवेज की लाइन का जाल
22.55 किमी। यूपी जल निगम
36.50 किमी। यूपी जल निगम
46.50 किमी। यूपी जल निगम जेएनएनयूआरएम
34.90 किमी। यूपी जल निगम
26.50 यूपी जल निगम जेएनएनयूआरएम
05.50 किमी। अंडर स्टेट सेक्टर राजनगर
80.00 किमी। सिकंदरा योजना आवास विकास परिषद
08.50 किमी। शास्त्रीपुर्म एडीए
01.40 किमी। अर्जुन नगर मोड़ खेरिया एडीए
63.00 किमी। अंडर स्टेट सेक्टर भीम नगरी यूपी जल निगम
36.00 किमी। कालिन्दी विहार एडीए
03.13 किमी। ट्रांस यमुना कॉलोनी आवास विकास परिषद
02.10 किमी। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 आवास विकास परिषद
79.20 किमी। टीटीजेड यूपी जल निगम
62.84 किमी। जेएनएनयूआरएम जल निगम
70.72 किमी। जेएनएनयूआरएम जल निगम


अभी हमने 81 किमी। सीवर लाइन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके स्वीकृत होने काम शुरु किया जाएगा। अभी 251 किमी। सीवर लाइन में से 123 किमी। सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है।
वाईएन सिंह, एक्सईएन यमुना एक्शन प्लान