आगरा: कमला नगर मार्केट शहर का हाईटेक मार्केट बनेगा। यहां पर शॉपिंग करने आने वाले लोगों को कई प्रकार की सहूलियत मिलेगी। पैदल चलने वालों के लिए अलग लेन होगी, तो ऑटो और रिक्शा की पाìकग की भी अलग से व्यवस्था होगी। स्टॉल और ठेल वालों के लिए भी अलग से वेंडिंग जोन होगा। पाìकग की भी व्यवस्था होगी। नगरायुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने यह जानकारी रविवार को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के आगरा कॉलिंग वेबिनार में दी। वेबिनार में शहर के बाजारों में एंक्रोचमेंट को लेकर चर्चा हुई।

बाजारों में हो पाìकग व्यवस्था

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के आगरा कॉलिंग वेबिनार में शहर के बाजारों से एंक्रोचमेंट और जाम से मुक्ति पाने को लेकर चर्चा हुई। इसमें आगरा व्यापार मंडल के प्रेसिडेंट टीएन अग्रवाल ने कहा कि बाजारों में पाìकग की काफी समस्य है। सभी व्यपारियों के अपने-अपने वाहन हैं साथ में उनके स्टाफ के भी वाहन होते हैं। ऐसे में कोई ग्राहक अपना वाहन लेकर आ जाए तो शहर के बाजारों में जाम की स्थिति हो जाती है। इससे व्यापारी भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि दरेसी, रावतपाड़ा इत्यादि बाजारों के लिए पाìकग की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने नगरायुक्त निखिल टीकाराम फुंडे से कहा कि हाथी घाट के पास पुरानी चुंगी का मैदान खाली पड़ा हुआ है। नगर निगम इस पर मल्टीलेवल पाìकग बनवा सकता है। इससे बाजारों से अतिक्रमण और जाम की स्थिति में सुधार आएगा और पुराने बाजारों को राहत मिल सकेगी।

आगरा में पाìकग की परेशानी

नगरायुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि आगरा के बाजारों में पाìकग की काफी दिक्कत है। उन्होंने कहा कि राजामंडी, शाहगंज, दरेसी, किनारी बाजार, रावतपाड़ा इत्यादि बाजारों में पाìकग की व्यवस्था कमजोर है। नगर निगम इस दिशा में लागातार काम कर रहा है। हम जल्द ही बाजारों के प्रतिनिधियों और जानकारों के साथ मिलकर बाजारों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। यहां पर हम बाजारों के लिए पाìकग का स्थान चिन्हित करेंगे और इसके बाद वहां पाìकग का निर्माण कराएंगे।

अतिक्रमण को प्रत्येक व्यक्ति रोके

नगरायुक्त ने कहा कि नगर निगम के द्वारा बाजारों में समय-समय पर एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाई जाती है। लेकिन इसमें सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अभियान के बाद व्यापारी फिर से अतिक्रमण पहले की तरह बढ़ा लेते हैं। उन्होंने कहा कि बाजारों से अतिक्रमण खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने कहा बाजार कमेटियां इस पर रोक लगाएं। प्रत्येक व्यक्ति इस पर विचार करे कि अतिक्रमण करने से पूरे बाजार का नुकसान होगा। इस पर आगरा व्यापार मंडल के प्रेसिडेंट टीएन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी खुद बाजारों में अतिक्रमण से परेशान है, इसके कारण उसकी दुकान पर ग्राहक को आने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि बाजारों में एक या दो व्यापारी थोड़े जिद्दी होते हैं, उन पर पुलिस को सती करनी चाहिए। इससे बाजारों में अतिक्रमण से मुक्ति मिल सकेगी।

वन-वे है अच्छा ऑप्शन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतीश रॉय ने बताया कि बाजारों में जिन जगहों पर ट्रैफिक अधिक है, उन जगहों को चिह्नित करके लगातार अभियान चलाए जाते हैं। इनमें व्यापारियों को भी सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बाजारों में हम वन-वे की नीति अपना रहे है। जल्दी ही सुभाष बाजार, छीपीटोला बाजार में वन-वे ट्रैफिक की नीति को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। इसके बाद इसमें सफलता मिलती है तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

शहर के बाजारों में एंक्रोचमेंट की स्थिति को सुधारने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए एंक्रोचमेंट ड्राइव भी चलाई जाती है। बाजारों में पाìकग के लिए भी योजना बनाई जा रही है। हम नये पुराने बाजारों के साथ नये बाजारों पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए कमला नगर मार्केट को आईडियल मार्केट बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है।

निखिल टीकाराम फुंडे, नगरायुक्त, नगर निगम आगरा

आगरा में पुराने और संकरे बाजार हैं, यहां पर पाìकग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण यहां पर व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। नगर निगम को बाजारों में पाìकग की व्यवस्था को दुरूस्त करने पर काम करना चाहिए। नई पाìकग बनानी चाहिए।

टीएन अग्रवाल, प्रेसिडेंट आगरा व्यापार मंडल

बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्लान तैयार किये जाते हैं। इसके बाद बाजारों में अभियान भी चलाया जाता है। बाजारों से ट्रैफिक कम करने के लिए हम वन-वे व्यवस्था को शुरू कर रहे हैं। जल्द ही छीपीटोला और सुभाष बाजार में वन-वे शुरू करने वाले हैं। यदि इसमें सफलता मिलती है तो इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

सतीश रॉय, ट्रैफिक इंस्पेक्टरं