शासन से मिले 1.35 करोड़
पीडब्ल्यूडी ने इस आरओबी की मरम्मत के लिए 2.70 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसे स्वीकृति देते हुए शासन ने फरवरी में 1.35 करोड़ रुपए अवमुक्त कर दिए। लेकिन फरवरी माह में जी 20 के कार्यक्रम के चलते काम शुरू नहीं हो सका। इसके बाद नगर निकाय चुनाव आ गए। जिसके कारण मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया। आरओबी पर मरम्मत का कार्य बरेली की कंपनी एएम बिल्डर्स कर रही है। टेक्नीकल इंचार्ज इसरार अहमद ने बताया कि पुल के नीचे मरम्मत के कार्य प्रारंभ हो गए हैं। मुख्य कार्य 18 मई से शुरू होगा।

ये होने हैं कार्य
- पैडस्टल मरम्मत और बियङ्क्षरग बदलने का कार्य
- सेतु की ऊपर की मोटी बिटुमिन की परत हटाकर 40 एमएम बीसी का कार्य
- टूटी रेङ्क्षलग को हटाकर एमएस इस्क्वायर पाइप की नई रेङ्क्षलग
- एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत
- एक्सपोज्ड सरिया की एंटी रस्ट ट्रीटमेंट (जंग रोकना) के बाद ग्राउंङ्क्षटग
- पुल के दोनों ओर और हाई एप्रोच पर क्रस बैरियर

50 साल और बढ़ जाएगी आरओबी की आयु
सर्वे के आधार पर मरम्मत होने के बाद आरओबी की अवधि कितनी बढ़ जाएगी, इसपर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नियमित मरम्मत होने से कम से कम 50 साल तक आरओबी सक्षम बना रहेगा।


18 मई की रात को आरओबी को बंद कर दिया जाएगा। मरम्मत का रात-दिन कार्य चलेगा। लगभग एक माह तक कार्य चलेगा। तब तक मार्ग बंद रहेगा। इसका वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है।
पीके शरद, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड
-----

ये रहेगा परिवर्तित यातायात मार्ग
-मलपुरा और खेरिया मोड़ की तरफ से ईदगाह चौराहे की ओर आने वाले सभी छोटे वाहन (दोपहिया चार पहिया,तीन पहिया) खेरिया मोड़ तिराहे से अर्जुन नगर तिराहा से बारहखंभा फाटक, छऊआ नगला फाटक होते हुए ईदगाह चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।
-ईदगाह चौराहे से खेरिया मोड़ तिराहा होते हुए मलपुरा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन ईदगाह, छऊआ नगला फाटक, बारहखंभा फाटक से अर्जुन नगर खेरिया मोड़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
-संकरा मार्ग होने के कारण ईदगाह चौराहा से शाहगंज रुई की मंडी डबल फाटक बारह खंभा फाटक से अर्जुन नगर तिराहा से खेरिया मोड़ तिराहा होकर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-नो एंट्री खुलने के बाद मलपुरा, खेरिया मोड़, की तरफ से ईदगाह चौराहे से रोहता नहर चौराहा, मधु नगर समस्त भारी वाहन (ट्रक, बस, टैंकर, ट्रेलर, डीसीएम आदि) मलपुरा नहर चौराहा से रोहता नहर चौराहा, मधु नगर चौराहे से क्लब चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
-नो एंटी खुलने के बाद ईदगाह चौराहे से खेरिया मोड़, मलपुरा की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन क्लब चौराहे से मधु नगर चौराहा से रोहता नहर चौराहा से मलपुरा नहर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
-खेरिया रेलवे ओवर ब्रिज का मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक रोडवेज और टूरिस्ट बसें मलपुरा नहर चौराहा से रोहता नहर चौराहे से मधु नगर,क्लब चौराहे होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
-इसी प्रकार खेरिया रेलवे ओवर ब्रिज मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक रोडवेज और टूरिस्ट बसें ईदगाह चौराहा से क्लब चौराहा, मधु नगर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा होकर जाएंगी।
-रूई की मंडी चौराहा से शाहगंज डबल फाटक की ओर जाने वाले सभी प्रकार वाहनों को रूई की मंडी चौराहा से तहसील चौराहे की ओर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
-स्कूली वाहनों को हल्के वाहनों के रूट (ईदगाह चौराहा से छऊआ नगला फाटक से बारहखंभा फाटक से अर्जुन नगर तिराहा) से खेरिया मोड़ होकर आवागमन कराया जाएगा।