आगरा( ब्यूरो)। केंद्रीय विधि व न्याय राज्य मंत्री प्रो। एसपी सिंह बघेल के नेतृत्व में होने वाली सांसद खेल स्पर्धा के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि व कानून मंत्री किरण रिजीजू होंगे। ये स्पर्धा 21 से 24 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। 21 नवंबर को सुबह सात बजे आगरा कालेज से एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम तक मिनी मैराथन होगी। इसके बाद स्टेडियम पर मार्च पास्ट के साथ खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ हो जाएगा।

स्टेडियम में होंगे आयोजन

21 नवंबर को केंद्रीय मंत्री रिजीजू आगरा कालेज मैदान पर मैराथन को फ्लैग ऑफ करेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे स्टेडियम पर मार्च पास्ट की सलामी लेकर चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बघेल समेत कई गणमान्य व्यति उपस्थित रहेंगे। शुक्रवार को स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री ने बैठक कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

5 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल

सांसद प्रो। बघेल ने बताया कि मिनी मैराथन में शहरभर के पांच हजार से अधिक खिलाड़ी और हजारों की संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग भाग लेंगे। पंजीकरण कराने वाले खिलाडिय़ों को सुबह पांच बजे से आगरा कालेज मैदान पर टी-शट्र्स प्रदान की जाएंगी। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। मिनी मैराथन की समाप्ति पर स्टेडियम में होने वाले मार्च पास्ट में सभी खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे। मार्च पास्ट में शहर के प्रमुख बैंड-वादक भी मौजूद रहेंगे। स्टेडियम में सुधीर नारायण के नेतृत्व में सांसद खेल स्पर्धा का थीम गीत भी प्रस्तुत किया जाएगा। मार्च पास्ट के बाद सभी खेलों की प्रतियोगिताएं भी शुरू हो जाएंगी। स्टेडियम में 24 नवंबर तक कुल 14 प्रतियोगिताएं होंगी।

आगरा में 21 से 24 नवंबर तक सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा हैै। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू इस स्पर्धा का शुभारंभ करेंगे। करीब 5 हजार खिलाडियों समेत हजारों लोग शुभारंभ अवसर पर आयोजित मिली मैराथन में हिस्सा लेंगे। स्टेडियम में 24 नवंबर तक कुल 14 स्पर्धाएं होंगी।

-प्रो। एसपी सिंह वघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री