आगरा। कोठी मीना बाजार मैदान पर 23 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में होने वाली भाजपा की विशाल जनजागरण रैली के लिए भूमि पूजन किया गया। इसमें बृजक्षेत्र के पांच जिलों के 19 विधानसभाओं से कार्यकर्ता और समर्थक भाग लेने के लिए आएंगे।

ऐतिहासिक होगी जनजागरण रैली

रैली संयोजक भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा और हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में होने वाली जनजागरण रैली ऐतिहासिक होगी। जनजागरण रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या संबोधित करने आ रहे हैं।

नहीं जाएगी किसी की नागरिकता

भाजपा बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा ने कहा कि महानगर और जिले के भाजपा कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि राष्ट्राध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा का पहला कार्यक्रम शहर को मिला है। इसलिए आगरा के कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह है। यह जनसभा अभूतपूर्व होगी। बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, हेमेन्द्र शर्मा, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत, युवा के महामंत्री शैलू पंडित, सुनील शर्मा, प्रदीप भाटी, महापौर नवीन जैन, राज्यमंत्री डॉ। जीएस धर्मेष, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल मौजूद रहे।