आगरा (ब्यूरो)। थाना हरीपर्वत प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि लायर्स कॉलोनी में रहने वाला आरोपी आदित्य यादव ने एक साल पहले एमजी रोड पर सेंट जोंस चौराहे के पास एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान महिला के चोट भी आई थी, जिसे हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। स्कूटी सवार महिला टीचर थी, जो स्कूल से घर लौट रही थी। तब पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच कर आदित्य यादव को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।

वारदात के लिए निकलता था रात में
आरोपी आदित्य यादव जेल से जमानत पर छूट गया, इसके बाद वो बदनामी के चलते नोएडा में रह रहा था। आदित्य वहां, एक कॉल सेंटर में काम करता था, रात में वह किराए की टैक्सी चलाता था। इस मामले में पुलिस ने आदित्य यादव के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की। उसे पुलिस ने नोएडा से अरेस्ट कर दिया। आरोपी ने बताया कि वो रात में टैक्सी चलाने के दौरान ही शिकार की तलाश करता था।

बुरी संगत के चलते छूटी जॉब
लायर्स कॉलोनी के रहने वाले आदित्य ने पढ़कर कंप्यूटर इंजीनियर की जॉब भी हासिल कर ली, लेकिन उसकी बुरी संगत के चलते उसे अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा। आरोपी आदित्य ने अपने खर्चे और शौक पूरे करने को गलत रास्ता अपनाया, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देता था। रास्ते में वो महिलाओं को अपना शिकार बनाता था, इस संबंध में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

स्टेट्स के चक्कर में बना लुटेरा
कंप्यूटर इंजीनियर की जॉब छोडऩे के आदित्य के खर्चे भी बड़े थे। नौकरी नहीं होने की वजह से खर्चे पूरे करने में परेशानी होने लगी। इसलिए उसने कम समय में ज्यादा रुपए कमाने के नए तरीके ढूंढे। वह दोस्तों के साथ पार्टी करता और ब्रांड के जूते, कपड़े पहनता था, शौक पूरे करने को आदित्य वारदात करना शुरू कर दिया, इस काम में उसकी दोस्त मदद करते थे। हर बार लूट के नए तरीके अपना था, जेल से छूटने के बाद जब वह कॉलोनी में वापस गया तो वहां लोगों ने उससे बात-चीत करना बंद कर दिया। इसके बाद वो नोयडा चला गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को नोयडा से अरेस्ट किया गया है।

पुलिस ने पकड़े डिग्री धारक
9 जुलाई 2022
-स्टॉक मार्केट में नुकसान की भरपाई के लिए इंजीनियर बना लुटेरा, व्यापारी से लूटे थे सात लाख रुपए।

7 अगस्त 2023
-क्राइम ब्रांच की टीम ने एक दर्जन लग्जरी गाडिय़ां चोरी की पकड़ी थीं। इसमें एक चोर दरोगा के लिए ट्रेनिंग पर जाने वाला था.

6 मार्च 2023
-हरीपर्वत पुलिस ने छह माह पहले चेन स्नैचर गैंग पकड़ा था। इसमें एक बदमाश बीटेक का छात्र, जमानत पर रिहा है।

2 जुलाई 2023
-सदर पुलिस ने जनवरी में उखर्रा निवासी दो चेन स्नैचर पकड़े थे। जिसमें एक सिपाही का बेटा था, जो बीकॉम कर रहा था.