कर्मचारियों को सुबह 7 बजे पहुंचना होगा
आगरा लोकसभा क्षेत्र में 1,760 बूथ और सीकरी में 1,935 बूथ हैं। गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड और मंडी समिति खेरागढ़ में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह सात बजे पहुंचना होगा। सुबह आठ बजे से कर्मचारियों की सूची की जांच होगी और फिर डीकोङ्क्षडग शुरू होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के काउंटर से ईवीएम, वीवीपैट और बस्ता का वितरण होगा। दोपहर 11 बजे के बाद 3,695 पोङ्क्षलग पार्टियों की रवानगी होगी। सबसे पहले दूर के बूथों की पार्टियों को रवाना किया जाएगा। फिर पास की पार्टियां बूथों के लिए पहुंचेंगी। बूथों में पार्टियों के पहुंचने के बाद पीठासीन अधिकारी को फोटो भेजनी होगी। यह फोटो संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे के बाद पोङ्क्षलग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। शाम तक सभी बूथों में पार्टियां पहुंच जाएंगी। मंगलवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।


खेरागढ़ के लिए आज चलेंगी 200 बसें
कोठी मीना बाजार मैदान से मंडी समिति खेरागढ़ के लिए सोमवार सुबह पांच से साढ़े छह बजे तक 200 बसों का संचालन होगा। 50 रुपए प्रति पैसेंजर्स किराया तय किया गया है। सात मई को ईवीएम और वीवीपैट को जमा करने के बाद खेरागढ़ से भगवान टॉकीज, बाह के लिए, फतेहाबाद के लिए फ्री बसों का संचालन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा यह कदम पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए उठाया जा रहा है। मंडी समिति में फ्री पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि आगरा से खेरागढ़ के लिए अधिकारी और कर्मचारी अपने वाहनों से भी जा सकते हैं।
----------------
18 टेबलों में जमा होंगी ईवीएम व वीवीपैट
मंगलवार शाम छह बजे के बाद 18 टेबलों पर ईवीएम और वीवीपैट को जमा किया जाएगा। इसके लिए 150 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ईवीएम और वीवीपैट का कार्य देर रात तक चलेगा।
-----------------
त्रिस्तरीय होगा स्ट्रांग रूम का घेरा
गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड में आगरा उत्तर, दक्षिण, एत्मादपुर, कैंट विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं। मंडी समिति खेरागढ़ में आगरा ग्रामीण, खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्रों के बनाए गए हैं। 9 विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम का घेरा त्रिस्तरीय होगा। पहले घेरे में अद्र्धसैनिक बल, दूसरे में पीएसी और तीसरे में पुलिस होगी। दोनों ही जगहों पर 35-35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। 200 मीटर के दायरे में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। दोनों मंडियों में कंट्रोल रूम बनाया गया है। परिसर में प्रत्याशियों के लिए भी पंडाल रहेगा, जहां से स्ट्रांग रूम पर नजर रख सकेंगे। स्ट्रांग रूम में विशेष केमिकल का छिड़काव किया गया है। इससे चूहे, दीमक सहित अन्य दूर रहेंगे। स्ट्रांग रूम की लाइट बंद रहेगी। स्ट्रांग रूम को चार जून की सुबह सात बजे खोला जाएगा।

----------

आगरा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नाम और चुनाव चिह्न
प्रत्याशी का नाम, दल का नाम, चुनाव चिह्न
- पूजा अमरोही, बसपा, हाथी
- सत्यपाल ङ्क्षसह बघेल, भाजपा, कमल
- सुरेश चंद कर्दम, सपा, साइकिल
- आराम ङ्क्षसह, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक, फलों की टोकरी
- कुलदीप कुमार, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी, केतली
- चंद्र पाल ङ्क्षसह, आदर्श समाज पार्टी, छड़ी
- जितेंद्र गौतम, लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी, बिस्कुट
- सर्वेश कुमार, भारतीय मजदूर जनता पार्टी, गन्ना किसान
- आंबेडकरी हसनूराम, निर्दलीय, क्रेन
- पूजा, निर्दलीय, अलमारी
- महेंद्र ङ्क्षसह, निर्दलीय, चारपाई
-----
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न
प्रत्याशी का नाम, दल का नाम, चुनाव चिह्न
- राजकुमार चाहर, भाजपा, कमल
- रामनाथ ङ्क्षसह सिकरवार, कांग्रेस, हाथ
- राम निवास शर्मा, बसपा, हाथी
- गिर्राज ङ्क्षसह धाकरे, प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया, बांसुरी
- वेद प्रकाश, राष्ट्रीय जनसंचार दल, बैटरी चार्ज
- संगीता तोमर, भारतीय मजदूर जनता पार्टी, गन्ना किसान
- होतम ङ्क्षसह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, हाकी और बाल
- कल्लन कुमार, निर्दलीय, पानी का जहाज
- डॉ। रामेश्वर ङ्क्षसह, निर्दलीय, चारपाई
-------
ये है मतदाताओं की स्थिति
35.67 लाख जिले में कुल मतदाता हैं
19.29 लाख पुरुष मतदाता हैं
16.24 लाख महिला मतदाता हैं
51651 युवा मतदाता जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष है
17894 बुजुर्ग मतदाता जिनकी उम्र 85 वर्ष साल से अधिक है
20,000 दिव्यांग मतदाता जिले में हैं
--------------

-------------------

आज दोपहर 12 बजे तक रहेगी सिटी बसों की दिक्कत
- फोटो

- 100 में 75 बसों का संचालन कोठी मीना बाजार मैदान के लिए होगा
- सात मई की शाम छह बजे के बाद आएगी परेशानी

आगरा। एमजी रोड हो या फिर कैंट व बिजलीघर रोड। शहर के 22 रूट में सोमवार दोपहर 12 बजे तक सिटी बसों की दिक्कत रहेगी। 100 में 75 बसों का संचालन कोठी मीना बाजार मैदान से खेरागढ़ के लिए होगा। ऐसे में 25 बसें ही चलेंगी। 20 से 35 मिनट के अंतराल में बसें मिलेंगी। इसके बाद सात मई की शाम छह बजे के बाद यह परेशानी रहेगी।

100 इलेक्ट्रिक बसों का होता है संचालन
शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होता है। हर दिन 20 हजार पैसेंजर्स सफर करते हैं। चार लाख रुपण् का राजस्व मिलता है। 100 में 75 बसों का संचालन कोठी मीना बाजार मैदान से खेरागढ़ के लिए होगा। ऐसे में 25 बसों का ही संचालन होगा। प्रभारी अधिकारी अभय ङ्क्षसह ने बताया कि सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक दिक्कत रहेगी। इसके बाद 75 बसें आ जाएंगी। सात मई की शाम छह बजे के बाद यह दिक्कत रह सकती है।
---
2184 वाहनों का किया गया अधिग्रहण
परिवहन और पुलिस-प्रशासन ने 2184 वाहनों का अधिग्रहण कर लिया। जिन वाहन स्वामियों ने वाहन नहीं दिए। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट वेद ङ्क्षसह ने बताया कि सभी वाहनों को गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड और मंडी समिति खेरागढ़ में खड़ा करा दिया गया है।
--------------
ड्यूटी कटवाने के लिए रही भीड़
रविवार को अवकाश के बाद भी ड्यूटी कटवाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी एनआईसी सभागार में पहुंचे। कर्मचारियों ने आवेदन पत्र दिया, लेकिन अधिकारियों ने ड्यूटी काटने से इन्कार कर दिया। कर्मचारी विवेक कुमार ने बताया कि परिवार में उनके अलावा कोई नहीं है। दो बार ड्यूटी आवेदन कर चुके हैं, लेकिन अभी तक ड्यूटी नहीं कटी है। कर्मचारी ज्योति और शिल्पी सेठी ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद भी चुनाव में ड्यूटी लग गई है। आवेदन पत्र देने के बाद भी यह नहीं कटी है।
----
दो घंटे के अंतराल में आएगा मतदान प्रतिशत
सात मई को दो घंटे के अंतराल में मतदान प्रतिशत मिलेगा। ललित कला संस्थान में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं पर ईवीएम और वीवीपैट की गड़बडिय़ों को भी नोट किया जाएगा।

----------

हर बूथ में एक ही ईवीएम का प्रयोग

- सबसे नीचे नोटा का होगा विकल्प, पीठासीन अधिकारियों को मिलेगा बस्ता

आगरा। 9 विधानसभा क्षेत्रों के 3695 बूथों में एक-एक इलेक्ट्रानिक वोङ्क्षटग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग किया जाएगा। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 15 से कम प्रत्याशी हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र में 11 और फतेहपुर सीकरी में 9 प्रत्याशी हैं। प्रत्येक बूथ में वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) भी लगेगी। ईवीएम में मतदान के सात सेकेंड तक वीवीपैट की स्क्रीन पर पर्ची दिखेगी फिर यह कटकर ड्रॉप बॉक्स में गिर जाएगी। वहीं मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में अमिट स्याही लगेगी।

नोटा के वोट भी गिने जाएंगे
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि ईवीएम में सबसे नीचे उपरोक्त में कोई नहीं (नोटा) का विकल्प होगा। प्रत्याशियों की तरह ही नोटा के भी वोट गिने जाएंगे। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में एक-एक ईवीएम का प्रयोग होगा। ईवीएम और वीवीपैट की जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी सहित पूरी टीम की होगी। मतदान अधिकारी फस्र्ट द्वारा मतदाताओं की पहचान की जाएगी। मतदाता पहचान पत्र का मिलान किया जाएगा। मतदान अधिकारी सेकेंड द्वारा बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में अमिट स्याही लगाई जाएगी। साथ ही रजिस्टर में हस्ताक्षर कराए जाएंगे। मतदान अधिकारी थर्ड द्वारा कंट्रोल यूनिट को ऑन किया जाएगा।

---------------
मॉडल बूथ से लेकर ङ्क्षपक बूथ भी बनेंगे
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मॉडल बूथ से लेकर ङ्क्षपक बूथ बनाए जाएंगे। ङ्क्षपक बूथ में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। इन्हें अच्छी तरीके से सजाया जाएगा। इसी तरह से माडल बूथों को बूथों से सजाया जाएगा।
----
घर बैठे देख सकते हैं सूची
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की मदद से आप घर बैठे मतदाता सूची देख सकते हैं। वोटर हेल्प लाइन एप की भी मदद ली जा सकती है। बिना मतदाता सूची में नाम के मतदान नहीं कर सकेंगे।
---
200 मीटर की दूरी पर लगेगा बस्ता
बूथ से 200 मीटर की दूरी पर प्रत्याशियों का बस्ता लगेगा। 100 मीटर के दायरे में किसी को भी खड़े होने की अनुमति नहीं होगी।