हरियाली तीज आज

- देर शाम तक खरीदारी करतीं रहीं महिलाएं

-ब्रज में शुरू हुआ श्रावण महोत्सव

आगरा: कभी बूंदों की फुहार तो कभी बरसते मेघ, वन-उपवन की हरीतिमा। मंदिरों में सजते स्वर्णजडि़त ¨हडोले और उसमें विराजमान आराध्य। ब्रज में श्रावण मास की यही अद्भुत छटा झंकृत करती है। हरियाली तीज से महोत्सव शुरू हो जाते हैं। गीत-मल्हार की गूंज होने लगती है। हरियाली तीज पर महिलाओं के सजने संवरने के लिए बाजार भी सज गए हैं। सौंदर्य प्रसाधन वस्तुओं की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ती रही।

खूब हुई खरीददारी

राजा की मंडी और शाहगंज बाजार में सौंदर्य प्रसाधन वस्तुओं की जमकर खरीदारी हुई। सबसे ज्यादा बिक्री मेहंदी की हुई। कपड़ों की दुकान पर महिलाओं की पसंद हरे रंग की साड़ी रही। परिधान से मेल खातीं रंग-बिरंगी चूडि़यों की भी खरीदारी की। शाहगंज में साड़ी विक्रेता सिंबल लाल ने बताया कि हरियाली तीज के लिए महिलाएं खरीदारी के लिए आ रहीं हैं। ज्यादातर हरे रंग साड़ी की मांग है। महिलाओं को लहरिया हरी साड़ी भा रही है।

खूब खनका चूडि़यों का बाजार

चूड़ी विक्रेता विपिन ने बताया कि हरियाली तीज के लिए महिलाओं ने हरे रंग की चूडि़यों के साथ-साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां भी पंसद कीं। महिलाओं को मीनाकारी चूड़ी, ग्रीन एम्ब्राल्ड कडे़, सिल्क थे्रड चूडि़यां और कांच की साधारण हरी चूडि़यां पसंद की गईं।

तीज स्पेशल मेकअप को पार्लरों में बुकिंग

मेकअप आर्टिस्ट शिवानी मिश्रा ने बताया कि महिलाओं ने मेकअप के साथ-साथ मेहंदी की भी बुकिंग कराई है। महिलाओं का तीज स्पेशल एचटी मेकअप किया जाएगा। मेहंदी में अरेबियन, भरमा, फ्लोरल मेहंदी के डिजाइन के लिए बुकिंग की गई है। इसमें ज्यादातर महिलाओं ने अरेबियन की बुकिंग कराई है।